{"_id":"6706e1f339fa7209a4058479","slug":"bodies-of-man-and-woman-found-in-gangan-river-bijnor-news-c-27-1-smrt1004-133198-2024-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: गांगन नदी में मिले महिला-पुरुष के शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: गांगन नदी में मिले महिला-पुरुष के शव
विज्ञापन
नहटौर के गांव कासमपुर लेखराज के पास गांगन नदी में मिले महिला व पुरुष की शवों की जाँच करती पुलिस
पुलिस ने शवों को निकलवाकर पहचान कराने का प्रयास किया, सफलता नहीं मिली
संवाद न्यूज एजेंसी
नहटौर (बिजनौर)। किसानों को गांगन नदी में पड़े एक पेड़ से अटका हुआ एक महिला और एक पुरूष का शव मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को निकलवाकर पहचान कराने का प्रयास किया। मगर, सफलता नहीं मिली। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
गांव सिंकदरपुर के जंगल से होकर गांगन नदी बह रही है। इसमें वर्तमान में ढाई से तीन फिट पानी है। सिकंदरपुर के किसान को बुधवार की शाम नदी में गिरे पडे़ एक पे़ड से अटके हुए एक महिला ओर एक पुरूष के शव दिखाई दिए। उन्होंने गांव में आकर इसकी जानकारी दी।
ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंचे एएसपी पूर्वी धर्म सिंह मार्छाल, सीओ सर्वम सिंह, कोतवाल धीरज सोलंकी ने शवों को बाहर निकलवाया। दोनों मृतकों के शवों की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने शवों को सील कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नदी में मिले शवों को पुलिस एक सप्ताह पहले के मान रही है।
विज्ञापन
एएसपी पूर्वी ने बताया कि महिला के हाथ पर बबलू सैनी लिखा हुआ है। उम्र 35 वर्ष के लगभग प्रतीत हो रही है। नदी कोटद्वार उत्तराखंड से निकलकर आ रही है। प्रथम दृष्टया लग रहा है कि शव पीछे से बहकर आए हैं। विधिक कार्रवाई की जा रही है।