फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bodies of both the brothers drowned in the Ganges were found

गंगा में डूबे दोनों भाइयों के शव मिले

Thu, 17 Mar 2022 10:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Mar 2022 10:21 PM IST
विज्ञापन
Bodies of both the brothers drowned in the Ganges were found
गंगा में डूबे दोनों भाइयों के शव मिले
विज्ञापन

बिजनौर। गंगा में डूबकर दो भाइयों की मौत हो गई। जिनके शव एनडीआरएफ की टीम ने बृहस्पतिवार को बरामद कर लिए हैं। लगातार तीन दिनों से गोताखोर इनकी तलाश में लगे हुए थे। दोनों के शव बरामद होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। दोनों भाई दादी के अंतिम संस्कार के बाद नहाते हुए गंगा में डूब गए थे।

बुधवार की देर शाम एनडीआरएफ की टीम ने सिद्धार्थ का शव गंगा में ढूंढ निकाला। जबकि उसके बड़े भाई नरदेव का शव बृहस्पतिवार की तड़के बरामद हुआ। बता दें कि सोमवार को चांदपुर के मोहल्ला सराय रफी निवासी रामरती की मौत के बाद परिवार वाले अंतिम संस्कार करने गंगा बैराज पहुंचे थे। अंतिम संस्कार के बाद वृद्धा के पोते नरदेव (28) पुुत्र महेंद्र और उसकेे चचेरा भाई सिद्धार्थ (15) पुत्र बनवारी नहाते हुए गंगा में डूब गए। गोताखोर दोनों भाइयों की तलाश कर रहे थे। बुधवार की दोपहर एनडीआरएफ की टीम पर गंगा बैराज पहुंच गई। पीएसी के गोताखोरों ने भी दोनों भाइयों को गंगा में तलाश किया था। बुधवार की शाम सिद्धार्थ का शव गंगा बैराज से दो सौ मीटर दूर मिला। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed