{"_id":"5fd50cc68ebc3e3c513d740f","slug":"board-examines-the-standards-of-examination-centers-nazibabad-news-mrt5153134162","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला प्रशासन द्वारा गठित टीम ने परीक्षा केंद्रों के मानकों को परखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला प्रशासन द्वारा गठित टीम ने परीक्षा केंद्रों के मानकों को परखा
विज्ञापन
नजीबाबाद के आर्य कन्या इंटर कॉलेज बोर्ड परीक्षा केंद्र मानकों की जांच करती टीम।
- फोटो : NAZIBABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नजीबाबाद। उप्र माध्यमिक बोर्ड परीक्षा केंद्रों की बोर्ड परीक्षा केंद्र निर्धारण सूचनाएं प्रशासन द्वारा एकत्र करने के लिए टीमें गठित की गई हैं। नजीबाबाद में तहसीलदार के निर्देशन में राजस्व और शिक्षा विभाग की टीमों ने परीक्षा केंद्रों पर जाकर बोर्ड परीक्षा से संबंधित मानकों की सूचनाएं एकत्र कीं।
उप्र माध्यमिक बोर्ड के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा केंद्रों का तहसीलदार राधेश्याम शर्मा के निर्देशन में राजस्व विभाग और शिक्षा विभाग की टीमों ने निरीक्षण किया। जीआईसी की प्रधानाचार्या डॉ.अनामिका यादव के निर्देशन में टीम ने नजीबाबाद के 11 परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर परीक्षा केंद्रों के कक्ष, विद्यार्थियों के बैठने की क्षमता, पेयजल व्यवस्था, चाहरदीवारी, शौचालय तथा विद्यालय परिसर के बाहर सचल दस्तों/मजिस्ट्रेट आदि के आवागमन मार्गों सहित अनेक मानकों को सूचीबद्घ किया। कानूनगो नरेश सिंह, लेखपाल नूरेन अली, शिक्षक प्रतिनिधि मो.उस्मान, तनवीर अहमद ने रविवार को आर्य कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ.उर्मिला, आचार्य आरएन केला इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ.भूपेंद्र सिंह, एमजीएम इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अब्दुल सत्तार की उपस्थिति में बोर्ड परीक्षा से संबंधित मानकों की जांच की।
टीम ने नजीबुद्दौला गर्ल्स इंटर कॉलेज, कासमियां इंटर कॉलेज, साहू छजमलदास सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में जांच की। टीम ने शनिवार को एमडीएस इंटर कॉलेज और एमडीकेवी इंटर कॉलेज में बोर्ड परीक्षा से जुड़े केंद्रों के मानकों की जांच की थी।