{"_id":"63f0f00952f329f6a90c28d5","slug":"board-examination-inspection-of-30-examination-centers-during-shivratri-holiday-bijnor-news-c-14-1-123796-2023-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड परीक्षा: शिवरात्रि के अवकाश में हुआ 30 परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड परीक्षा: शिवरात्रि के अवकाश में हुआ 30 परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण
विज्ञापन
रविवार को जारी रहेंगे निरीक्षण, शासन से अचानक मिलें निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। शासन से परीक्षा केंद्रों के स्ट्रांग रूम की चेकिंग के अचानक निर्देश मिलें। इसपर पहले दिन दो दर्जन से अधिक परीक्षा केंद्रों के स्ट्रांग रूम देखें गए। यह निरीक्षण रविवार को भी चलेगा। निरीक्षण में तीन टीमें लगाई गई है। डीआईओएस रामाज्ञा कुमार ने निरीक्षण की कमान खुद संभाली है।
शासन यूपी बोर्ड परीक्षा की पुख्ता व्यवस्थाओं को लेकर सतर्क है। इसलिए सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कोई कमी छोड़ना नहीं चाहता है। शनिवार को महाशिवरात्रि पर्व का अवकाश था, लेकिन शासन से परीक्षा केंद्रों के स्ट्रांग रूम चेकिंग के निर्देश मिलें। डीआईओएस रामाज्ञा कुमार ने निरीक्षण किया। उनके साथ बोर्ड परीक्षा प्रभारी बुद्ध सिंह रहें। इसके अतिरिक्त जीआईसी बिजनौर के प्रधानाचार्य धर्मवीर सिंह, जीआईसी भागूवाला के प्रधानाचार्य मनोज प्रकाश तथा जीआईसी मुनव्वर पुर सैद के प्रधानाचार्य डॉ. निशांत कुमार की अगुवाई में गठित टीमों ने निरीक्षण किया। बोर्ड परीक्षा प्रभारी बुद्ध सिंह के अनुसार चारों टीम ने 30 से अधिक निरीक्षण किए हैं। व्यवस्था सही मिली।
आज भी होगा निरीक्षण
बोर्ड परीक्षा प्रभारी बुद्ध सिंह के अनुसार सभी 133 परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण होना है। टीम रविवार को भी निरीक्षण करेंगी। जरूरत पड़ने पर टीम बढ़ सकती है। स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों का संचालन समेत करीब एक दर्जन निरीक्षण बिंदु है। निरीक्षण के उपरांत जांच रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी।