{"_id":"6671f93d04d2f1e3d30b6d79","slug":"bloody-conflict-between-two-parties-in-samipur-six-people-injured-bijnor-news-c-41-1-smrt1043-108920-2024-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: समीपुर में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, छह लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: समीपुर में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, छह लोग घायल
विज्ञापन
- मामूली से विवाद पर चले धारदार हथियार, पुलिस जुटा रही जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
नजीबाबाद। गांव समीपुर में दो पक्षों में मामूली बात पर कहासुनी खूनी संघर्ष में बदल गई। धारदार हथियार चलने से दोनों पक्षों के महिलाओं सहित छह से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी समीपुर में उपचार के लिए भर्ती कराया गया।
गांव समीपुर में मंगलवार की शाम दो पक्षों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। जाबिर और गुलाम पक्ष में धारदार हथियार चले। खूनी संघर्ष में महिलाओं सहित कई लोगों के चोटें आईं। घायलों में गुलाम, नजर अली, मो.राशिद, जाबिर, राबिया आदि शामिल हैं। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समीपुर पर उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।