फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Blocked by placing dead body outside the police station

थाने के बाहर शव रखकर लगाया जाम

Fri, 13 Dec 2019 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Dec 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
Blocked by placing dead body outside the police station
अफजलगढ़ थाने के बाहर शव रखकर पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन करते मृतक के परिजन व ग्रामीण। - फोटो : DHAMPUR
थाने के बाहर शव रखकर लगाया जाम
विज्ञापन

अफजलगढ़। गांव हिदायतपुर टांडा में 20 दिन पहले दो पक्षों में शादी समारोह के दौरान संघर्ष हो गया था। जिसमें दोनों पक्षों के 17 लोग घायल हुए थे। इनमें से छह को हायर सेंटर रेफर कर किया गया था। घायलों में से बृहस्पतिवार को 22 वर्षीय सलमान पुत्र नसीम की उपचार के दौरान हो गई। घटना से गुस्साए मृतक के परिजनों ने युवक के शव को थाने के बाहर रखकर दो घंटे तक प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि पुलिस की ओर से आरोपियों पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई।
बृहस्पतिवार को उपचार के दौरान सलमान की मौत होने की सूचना जैसे ही परिजनों को मिली तो उनमें आक्रोश फैल गया। पहले सलमान के शव को गांव में ले जाया गया, लेकिन कुछ देर बाद ही परिजन उसके शव को लेकर थाने पहुंच गए। उन्हाेंने शव को थाने के बाहर सड़क पर रखकर करीब दो घंटे तक जाम लगाए रखा। पुलिस पर आरोपियों से मिलीभगत होने का आरोप लगा प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि पुलिस ने घटना के 20 दिन बीतने के बाद भी किसी भी आरोपी को अभी तक गिरफ्तार कर चालान नहीं किया। नामजद सभी आरोपी खुले घूम रहे है।
विज्ञापन

मामले की सूचना पर सीओ धामपुर महावीर सिंह राजावत पुलिस बल के साथ थाने पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन उनकी ग्रामीणों ने एक नहीं सुनी। ग्रामीणों का आरोप था कि पुलिस आरोपियों को बचाने के प्रयास में लगी है। जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी और आरोपियों को संरक्षण देने वाले पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई नहीं होती, वह शांत नहीं होंगे। पुलिस अधिकारियों की सूचना पर एएसपी विश्वजीत श्रीवास्तव ने मोबाइल फोन पर प्रदर्शनकारियों से वार्ता की। उन्होंने नामजद आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार कर आरोपी पुलिस कर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई का भरोसा दिया। इसके बाद प्रदर्शनकारी शांत हुए और युवक के शव को गांव लेकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed