फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Block chief will be formed from unopposed BDC members

बीडीसी के सभी सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र, ब्लॉक प्रमुख पद की जोड़तोड़ शुरू

Fri, 07 May 2021 11:34 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 07 May 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
Block chief will be formed from unopposed BDC members
निर्विरोध बीडीसी सदस्यों में से बनेगा ब्लॉक प्रमुख
विज्ञापन

नजीबाबाद। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में निर्वाचित सभी बीडीसी सदस्यों को प्रमाण पत्र मिलने के साथ ब्लॉक प्रमुख पद की जोड़तोड़ शुरू हो गई है। क्षेत्र पंचायत के नजीबाबाद ब्लॉक से 176 सदस्य हैं। इनमें नौ बीडीसी सदस्य निर्विरोध चुने गए थे। शेष बीडीसी सदस्यों के परिणामों की घोषणा के साथ आरओ केसी जोशी की टीम ने शुक्रवार को सभी निर्वाचित बीडीसी सदस्यों को प्रमाण पत्र जारी कर दिए। आरओ के अस्वस्थ होने से प्रमाण पत्र में विलंब हुआ।
क्षेत्र पंचायत सदस्य के सभी परिणाम घोषित होने और प्रमाण पत्र जारी होने के साथ ब्लॉक प्रमुुख पद के कई दावेदारों के नाम सामने आए हैं। ब्लॉक नजीबाबाद से निर्विरोध चुने गए बीडीसी सदस्यों में ही इस बार ब्लॉक प्रमुख बनना लगभग तय है। ब्लॉक प्रमुख पद के जिन चेहरों के नाम उजागर हुए हैं, उनमें मुस्वीखानपुर उर्फ चौगांवा निवासी निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख अवधेश कुमार, पूर्व एमएलसी सुबोध पाराशर के पुत्र बुडगरा निवासी हर्ष पाराशर, गांव हुकुमतपुर केशो उर्फ गांवड़ी निवासी स्टोन क्रशर स्वामी तपराज सिंह और गांव कबाड़ीवाला निवासी भाजपा नेता चौधरी विक्रम सिंह खोबे का नाम प्रमुख है।
विज्ञापन

निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख अवधेश कुमार जहां अपने पिछले कार्यकाल के विकास कार्यों के तर्क के साथ बीडीसी सदस्यों को रिझाने में जुटे हैं। तपराज सिंह परिवार के राजनीतिक परिवेश और समाजसेवा को आधार बनाकर बीडीसी सदस्यों के बीच अपनी साख बना रहे हैं। चौधरी विक्रम सिंह खोबे काफी समय से भाजपा की ओर से भाजपा सुनवाई दिवस आयोजित कर लोगों की समस्याएं हल कराने में स्वयं को अग्रिम पंक्ति में रखते आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, बसपा नेता पूर्व एमएलसी सुबोध पाराशर की अपनी राजनीतिक पहचान है। उनके पुत्र हर्ष पाराशर पिता की साख भुनाने का प्रयास करेंगे। ब्लॉक प्रमुख चुनाव में पिछले कुछ समय से सदस्यों की खरीद फरोख्त का सिलसिला अपनी जड़ें गहरी कर चुका है। अब देखना यही होगा कि निर्वाचित बीडीसी सदस्य विकास करने वाले व्यक्ति को ब्लॉक प्रमुख का दायित्व सौंपते हैं या खरीद फरोख्त के शिकार होकर अपना कीमती वोट न्योछावर करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed