फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Blanket of fog grew chill

कोहरे की चादर से बढ़ी ठिठुरन

Thu, 29 Dec 2016 11:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Thu, 29 Dec 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
बिजनौर में छाए घने कोहरे के बीच मौसम ठंडा हो गया है। सुबह घना कोहरा छाने से आवागमन के दौरान राहगीरों  को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। स्कूलों में बच्चे ठिठुरते रहे। दोपहर करीब एक बजे सूर्यदेव के दर्शन तो हुए पर ठंड से राहत नहीं मिली। 
विज्ञापन

पिछले कई दिनों से आसमान साफ था। इस कारण दिन में मौसम अच्छा रहता था। सुबह करीब आठ बजे ही सूर्यदेव के दर्शन होने से लोगों के चेहरे खिल उठते थे। बुधवार को बादल छाने से मौसम ठंडा होने का अनुमान लगाया जा रहा था। बृहस्पतिवार को आधी रात के बाद ही कोहरे ने दस्तक दे दी। सुबह के समय में घने कोहरे की चादर फैल गई। सुबह के समय में छाए घने कोहरे से बड़े वाहनों व छोटे वाहनों के पहियों की रफ्तार भी धीमी हो गई। सुबह करीब दस बजे तक कोहरा आसमान में छा गया तथा सूर्य देव के भी दर्शन नहीं हुए। दोपहर करीब एक बजे आसमान से कोहरे की चादर छटी तो सूर्य के दर्शन होने पर लोगों ने राहत ली। साथ ही हल्की हवा चलने से मौसम भी ठंडा हो गया है। बढ़ती ठंड के चलते स्कूलों में बच्चों की संख्या भी कम देखी गई। सुबह नौ बजे से अधिकांश स्कूल संचालित हो रहे हैं। ऐसे में ठंडे मौसम में बच्चों को चटाई पर बैठाने में भी परेशानी हो रही है।  दिन में हुई ठंड को देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा है एक दो दिन में ठंड और अधिक बढ़ सकती है। दूसरी ओर, ठंड के बढ़ने से किसान खुश हैं। किसान रवींद्र सिंह, अशोक कुमार, संजीव कुमार आदि ने कहा कि ठंडा मौसम गेहूं की फसल के लिए अच्छा है। 
विज्ञापन

वहीं नगीना में बृहस्पतिवार को क्षेत्र में जमकर कोहरा वर्षा जिसके कारण सुबह के समय जन जीवन अस्तव्यस्त रहा। छात्र-छात्राओं को घने कोहरे में ही स्कूल जाना पड़ा।बृहस्पतिवार को सुबह से ही मौसम का मिजाज बदल गया। इसके कारण न्यूनतम तापमान 5.9 डिग्री सेल्सियस व आर्द्रता 99 प्रतिशत एवं दोपहर में अधिकतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस व आर्द्रता 76 प्रतिशत रिकार्ड की गई। मौसम प्रेक्षक का कहना है कि मौसम में आर्द्रता बढ़ी हुई है। इसके कारण आकाश में घना कोहरा छाया हुआ है, हवा न चलने के कारण कोहरा छाए रहने की संभावनाएं हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed