फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Blanket factory going through the challenges of buying yarn

धागा खरीदने की चुनौतियों से गुजर रहा कंबल कारखाना

Mon, 19 Sep 2022 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Sep 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Blanket factory going through the challenges of buying yarn
धागा खरीदने की चुनौतियों से गुजर रहा कंबल कारखाना
विज्ञापन

नजीबाबाद। धागा खरीद की चुनौतियों से कंबल कारखाना कंबल निर्माण के लक्ष्य से पिछड़ रहा है। वित्तीय वर्ष में पांच माह बीतने के बावजूद कंबल कारखाना ने पांच हजार कंबल निर्माण लक्ष्य के विपरीत मात्र एक हजार कंबल बनाए हैं।
कंबल फैक्टरी नजीबाबाद का करीब चार वर्ष पूर्व जीर्णोद्घार किया गया था। कंबल कारखाने के जीर्णोद्घार के बाद से कंबल निर्माण के कच्चे माल के रूप में धागा पानीपत से मंगाया जाता है। कंबल कारखाना के प्रबंधक व व्यवस्थापक को 10 हजार रुपये का धागा प्रतिदिन खरीदने की अनुमति है। इस धनराशि में मात्र 80 से 85 क्विंटल धागा ही खरीदा जाता है।
विज्ञापन

उप्र खादी ग्रामोद्योग और कंबल विभाग द्वारा पर्याप्त धन उपलब्ध होने के बावजूद एक साथ आवश्यकता का धागा खरीदने की प्रबंधक को अनुमति न दिए जाने और कई बार में पानीपत से धागा मंगाने से कंबल कारखाना को अनावश्यक ढुलान खर्च उठाना पड़ रहा है, जिससे प्रति कंबल निर्माण लागत भी प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंबल कारखाना के प्रबंधक राम कवांर का कहना है कि धागा ढुलान खर्च अधिक होने और एक साथ धागा न लाने से कंबल निर्माण प्रक्रिया हर महीने प्रभावित हो रही है। वर्तमान सत्र में पांच हजार कंबल निर्माण के लक्ष्य के विपरीत कंबल फैक्टरी ने अब तक एक हजार कंबलों का निर्माण किया है। जुलाई माह में 108 कंबल बनाए गए। कंबल कारखाना प्रबंधक की ओर से खादी ग्रामोद्योग और कंबल विभाग लखनऊ को टेंडर के माध्यम से धागा खरीदने की प्रक्रिया लागू कराने की मांग की गई है।

चार हजार कंबलों का स्टॉक उपलब्ध
नजीबाबाद। शीत ऋतु में कंबलों की डिमांड बढ़ती है। कंबल विभाग और खादी ग्रामोद्योग नजीबाबाद के कंबल कारखाना सहित अन्य कारखाने से संस्थाओं आदि की मांग पर कंबल उपलब्ध कराता है। कार्यालय प्रभारी बाबूराम ने बताया कि कंबल कारखाना नजीबाबाद के पास वर्तमान में लगभग चार हजार रंगीन चैक कंबल का स्टॉक उपलब्ध है। प्रति कंबल निर्माण लागत 643.14 रुपये आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed