फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   BKU workers sitting on strike at wheat procurement center

गेहूं क्रय केंद्र पर धरने पर बैठे भाकियू कार्यकर्ता

Sat, 29 May 2021 12:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 29 May 2021 12:22 AM IST
विज्ञापन
BKU workers sitting on strike at wheat procurement center
गेहूं क्रय केंद्र पर धरने पर बैठे भाकियू कार्यकर्ता
विज्ञापन

हल्दौर। भाकियू कार्यकर्ताओं ने नवीन मंडी परिसर में स्थित क्रय केंद्र पर गेहूं तुलाई कार्य बंद होने से नाराज होकर मेन गेट पर धरना-प्रदर्शन किया। गुस्साए किसानों ने तुलाई कार्य दो दिन से बंद पड़ा होने पर केंद्र प्रभारी से तीखी नोंकझोंक की। किसानों ने उनकी मांग पूरी न होने पर केंद्र प्रभारी को बंधक बनाकर अपने बीच बैठा लिया और अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची बिजनौर तहसीलदार प्रीति सिंह ने धरनारत किसानों को उनकी मांगे शीघ्र पूरा कराने का आश्वासन देकर शांत किया। किसान अपनी मांगों को शीघ्र पूरा कराने का आश्वासन मिलने के बाद धरना समाप्त कर दिया।

नगर की नवीन मंडी समिति परिसर के टीनशेड में गेहूं क्रय केंद्र खुला हुआ है। करीब दो दिन से वेबसाइट बंद होने के कारण तुलाई कार्य बंद पड़ा हुआ है। सूचना पर शुक्रवार को भाकियू के प्रदेश महासचिव ठाकुर राम अवतार सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष उदयवीर सिंह, सुनील कुमार आदि की अगुवाई में चौकपुरी, फडियापुर, सुल्तानपुर, नवादा तुल्ला, नांगलजट, सुमालखेडी, बाटपुरा, कड़ापुर, वाजिदपुर आदि अनेक गांवों के किसान उक्त क्रय केंद्र पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने केंद्र प्रभारी से दो दिनों से तुलाई कार्य बंद होने की जानकारी मांगी। वहां पर कुछ किसान अपने वाहनों से गेहूं तुलवाने पहुंचे। लेकिन वेबसाइट बंद होने के कारण केंद्र प्रभारी ने तुलाई करने से साफ इंकार कर दिया। इससे क्षुब्ध होकर होकर किसानों के भाकियू नेता ठाकुर राम अवतार सिंह अगुवाई में मेन गेट जमकर हंगामा किया और अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए। किसानों का कहना है कि केंद्र प्रभारी पर प्रशासनिक अधिकारियों की लापरवाही के कारण गेहूं तुलाई कार्य दो दिनों से बंद पड़ा हुआ है। सूचना पर बिजनौर तहसीलदार प्रीति सिंह पहुंचीं और उन्होंने किसानों को क्रय केंद्र की मशीन व तुलाई की वेबसाइट बंद होने की जानकारी दी। साथ ही किसानों को उनका गेहूं शीघ्र तुलवाएं जाने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर डालचंद, विज्ञान सिंह, सतपाल सिंह, पुष्पेन्द्र सिंह आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed