{"_id":"62ae23bda2078b48d01c1abf","slug":"bku-workers-picket-at-the-power-house-nazibabad-news-mrt5934404140","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू कार्यकर्ताओं का बिजलीघर पर धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू कार्यकर्ताओं का बिजलीघर पर धरना
विज्ञापन
नजीबाबाद के 132 केवीए बिजली घर पर धरना देते किसान।
- फोटो : NAZIBABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाकियू कार्यकर्ताओं का बिजलीघर पर धरना
नजीबाबाद। किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर भाकियू कार्यकर्ताओं ने नजीबाबाद के 132 केवीए बिजलीघर पर धरना दिया। एसडीएम के समस्याओं का जल्द निस्तारण करने के आश्वासन पर किसानों ने अपना धरना समाप्त किया और एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
भाकियू के ब्लॉक अध्यक्ष कुलवीर सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ता और किसान बड़ी संख्या में नजीबाबाद-रायपुर मार्ग स्थित 132 केवीए बिजलीघर पहुंचे और मांगों को लेकर धरना दिया। किसानों का कहना है कि आदर्शनगर बिजलीघर से जुड़े गाजीपुर फीडर पर विद्युत आपूर्ति बाधित रहती है, जिससे क्षेत्रीय ग्रामीण परेशान हैं। उन्होंने गाजीपुर फीडर को अन्य बिजलीघरों से जोड़ने, खराब मीटरों को अविलंब सही कराने, जर्जर विद्युत लाइनों का बदलवाने, कृषि विभाग की योजनाओं को किसानों तक पहुंचाने, गन्ना मूल्य भुगतान कराने, तहसील संबंधी शिकायतों का जल्द निस्तारण कराने की मांग की। सूचना पर 132 केवीए बिजलीघर के एसडीओ प्रियांशु त्यागी मौके पहुंचे, लेकिन किसान एसडीएम को धरना स्थल पर बुलाने की मांग पर अड़े रहे। इसके बाद एसडीएम विजयवर्धन तोमर और तहसीलदार प्रीति ने धरनास्थल पर पहुंचकर किसानों को उनकी समस्याओं का जल्द निस्तारण कराने का आश्वासन दिया। जिसके बाद किसानों ने धरना समाप्त कर दिया। धरने पर बलराम सिंह, हाजी हनीफ अहमद, भोपाल राठी, विनोद परमार, ठा. गजेंद्र सिंह, मीडिया प्रभारी सुनील कुमार, विजय सिंह, नीटू चौधरी, प्रशांत, राजवीर सिंह, अरविंद राजपूत आदि मौजूद रहे।