फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   BKU workers demonstrated at the police station

भाकियू कार्यकर्ताओं ने थाने पर किया प्रदर्शन

Thu, 19 May 2022 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 19 May 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
BKU workers demonstrated at the police station
नांगलसोती थानाध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई के लिए सीओ को ज्ञापन सौंपते भाकियू कार्यकर्ता। - फोटो : NAZIBABAD
भाकियू कार्यकर्ताओं ने थाने पर किया प्रदर्शन
विज्ञापन

नांगलसोती/नजीबाबाद। नांगलसोती थानाध्यक्ष पर भाकियू के जिला उपाध्यक्ष को थाने में बुलाकर डराने धमकाने का आरोप लगाते हुए कार्यकर्ताओं ने थाने पर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने थानाध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग को लेकर सीओ गजेंद्र पाल को ज्ञापन सौंपा।
भाकियू के प्रांतीय नेता बाबूराम तोमर, पूर्व मंडल उपाध्यक्ष दिनेश कुमार, मंडल सचिव अजय बालियान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मंगलवार देर शाम नांगलसोती थाने में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं का आरोप था कि नांगलसोती थानाध्यक्ष श्यामवीर ने संगठन के जिला उपाध्यक्ष राजीव राठी को बिना अपराध के फोन करके करीब आठ बजे थाने बुलाया और डराया धमकाया। कार्यकर्ताओं ने बताया कि भाकियू बाबा टिकैत के नाम से चल रहे एक सोशल मीडिया ग्रुप पर दूसरी यूनियन के एक नेता पर कमेंट करने पर थानाध्यक्ष ने राजीव राठी के खिलाफ मुकदमा लिखने और रात भर थाने में रोकने की कार्रवाई करने की धमकी दी। थानाध्यक्ष की इस अभद्रता पर दर्जनों भाकियू कार्यकर्ता थाने पहुंचे और प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने सीओ गजेंद्र पाल सिंह को ज्ञापन सौंपा और थानाध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

इस दौरान जिला महासचिव नरदेव सिंह, जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार, ब्लॉक अध्यक्ष अवनीश कुमार, सुमित कुमार, धर्मेंद्र राणा, सरदार संदीप सिंह, बबलू, सुनील कुमार, हुकम सिंह, विरेश राणा, नीरज, तुषार, धर्मेंद्र, पुष्पेंद्र, पवन, संजीव कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed