{"_id":"6368ec34abf1e31fee658053","slug":"bku-workers-angry-due-to-non-diagnosis-of-farmers-problems-demonstrated-in-bijnor","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor: किसानों की समस्याओं का निदान न होने से भाकियू कार्यकर्ता खफा, तहसील में किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor: किसानों की समस्याओं का निदान न होने से भाकियू कार्यकर्ता खफा, तहसील में किया प्रदर्शन
Mon, 07 Nov 2022 05:00 PM IST
Dimple Sirohi
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 07 Nov 2022 05:00 PM IST
सार
बिजनौर के धामपुर में किसानों की समस्याओं का निदान न होने से कार्यकर्ताओं ने तहसील में प्रदर्शन कर एसडीएम को ज्ञापन सौंप दिया। कार्यकर्ताओं ने किसानों की बर्बादी के लिए प्रदेश की भाजपा सरकार को जिम्मेदार ठहराया।
विज्ञापन
किसान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाकियू (भानु गुट) के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को किसानों की समस्याओं का निदान न होने और सरकार की ओर से अभी तक गन्ने का रेट पांच सौ रूपये घोषित न करने से नाराज होकर तहसील में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने सरकार को किसान विरोधी बता आंदोलन को तेज करने की ऐलान किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने सीएम को संबोधित नौ सूत्री ज्ञापन एसडीएम मनोज कुमार सिंह को सौंपा।
विज्ञापन
भाकियू के ब्लाक अध्यक्ष हरिराज सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ता सोमवार को तहसील में पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने किसानों की बर्बादी के लिए प्रदेश की भाजपा सरकार को जिम्मेदार ठहराया। ब्लाक अध्यक्ष ने बताया कि बेसहारा गौवंश से किसानों की फसलों को चट कर बर्बाद कर दिया। सरकारी मशीनरी शोर मचाने के बाद भी गौवंशीय पशुओं को गौशाला में छोड़ने का कोई प्रयास नहीं कर रही है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: मुजफ्फरनगर: विक्रम सैनी की सदस्यता जाने के बाद जिले में सियासी हलचल तेज, खतौली में जुटे रालोद नेता
विज्ञापन
कार्यकर्ताओं ने खेत में गन्ने की पत्ती को जलाने के खिलाफ बने कानून को वापस लेने की मांग की। साथ ही मंहगाई के हिसाब और गन्ने को पैदा करने में आ रही लागत के आधार पर गन्ने का मूल्य 500 रूपये प्रति कुंतल देने, किसानों के बिजली के निजी नलकूपों पर मीटर न लगाने, बिजली के बिलों को पहले की तरह की फिक्स रेट पर ही बिलों को भेजने, 60 वर्ष से अधिक आयु वाले किसानों को दस हजार रूपये प्रति माह पेंशन दिलाने सहित मांगों को पूरा कराने की भी मांग की।
इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने सीएम को संबोधित नौ सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम मनोज कुमार सिंह को सौंपा। इस अवसर पर चेतन कुमार, परवेंद्र कुमार, पुष्पराज सिंह शेखावत, महीपाल सिंह, अखिलेश कुमार, रविपाल सिंह, हुकम सिंह, महेश चंद, अशोक कुमार, ऋषिपाल आदि शामिल रहे।