{"_id":"61dc801fb88af20b6779907b","slug":"bku-s-picketing-at-xen-office-bijnor-news-mrt5729322101","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सईएन कार्यालय पर भाकियू का धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजनौर में विद्युत कार्यालय पर धरने पर बैठे भाकियू कार्यकर्ता।
- फोटो : BIJNOR
Link Copied
बिजनौर। भाकियू कार्यकर्ताओं ने विद्युत निगम से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए अधिशासी अभियंता (एक्सईएन) कार्यालय पर धरना दिया।
विज्ञापन
ब्लॉक अध्यक्ष मोहम्मदपुर देवमल विजय सिंह ने कहा कि किसानों को तो पिछले साल का भुगतान साल भर बाद मिलता है लेकिन विद्युत निगम बिल जमा न कर पाने पर एक महीने बाद ही किसानों पर मुकदमे दर्ज करना शुरू कर देता है। कहा कि जर्जर लाइनों को अब तक बदला नहीं गया है जिससे हादसे होने का डर रहता है। ज्ञापन में किसानों पर दर्ज झूठे मुकदमे वापस लेने, जर्जर लाइनों से मुक्ति दिलाने, स्वाहेड़ी में बिजली की लाइन के नीचे जाल लगवाने आदि की मांग की गई। इस दौरान तमाम किसान मौजूद रहे। इसके अलावा गन्ना समिति पर बैठक करके आवारा पशुओं से होने वाले नुकसान पर रोष जताया गया। कहा कि आवारा पशु किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। डीएम कार्यालय में ज्ञापन देकर बिलाई मिल का भुगतान शीघ्र दिलाने, बिजली की जर्जर लाइन से आजादी दिलाने, खादर में गंगा कटान रोकने के लिए स्टड बनवाने आदि मांग की गईं। इस दौरान मोहम्मदपुर देवमल अध्यक्ष डॉ.विजय सिंह, जितेंद्र पहलवान, सतपाल चौधरी, देवेंद्र ढाका, बलराम राठी, जय सिंह, भूपेंद्र सिंह, विकास कुमार, वीरेश राणा, देवेश चौधरी, विपिन कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।