फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   BKU 's indefinite dharna

भाकियू का बेमियादी धरना

Sat, 02 Apr 2016 11:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Sat, 02 Apr 2016 11:11 PM IST
विज्ञापन
BKU 's indefinite dharna
धरने पर बैठे भाकियू - फोटो : अमर उजाला
धामपुर में अफजलगढ़ को तहसील बनवाने की मांग को लेकर भाकियू आगे आकर खड़ी हो गई है। शनिवार को तहसील में अनिश्चिकालीन धरना देकर किसानों ने अफजलगढ़ को तहसील बनाए जाने का मुद्दा जोरशोर से उठाया। किसानों ने कहा कि शासन से आश्वासन मिलने तक धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन

 शनिवार को तहसील के प्रांगण में भाकियू ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ अफजलगढ़ को तहसील व धामपुर को जिला बनवाने की मांग को लेकर आंदोलन शुरू कर दिया है। किसानों ने तहसील प्रांगण में सभा को संबोधित करते हुए शासन को अनिश्चिकालीन धरना प्रदर्शन का अल्टीमेटम दिया। किसानों का आरोप है कि अफजलगढ़ क्षेत्र सबसे ज्यादा पिछड़ा हुआ क्षेत्र है। किसानों की हर साल फसलें कालागढ़ बांध के पानी से जलमग्न हो जाते हैं। संपर्क मार्ग ध्वस्त होने से कई-कई माह तक तहसील का कार्य अधर में लटक जाता है। संपर्क मार्ग टूटने पर न तो अधिकारी किसानों का दुखड़ा सुनने आते हैं और न ही किसान अपना दुखड़ा सुनाने ही आ पाते हैं। 
विज्ञापन

किसानों को जलमग्न फसलों का मुआवजा तक नहीं मिल पाता है। अफजलगढ़ तहसील बनने पर किसानों की तमाम समस्याओं का समाधान हो जाएगा। आबादी व क्षेत्रफल की दृष्टि से अफजलगढ़ का रकबा प्रदेश में सबसे ज्यादा है। किसानों ने प्रदेश सरकार से विधानसभा चुनाव से पहले ही अफजलगढ़ को तहसील बनवाने की घोषणा करने की मांग की है। किसानों ने चेताया है कि यदि प्रदेश सरकार ने किसानों की समस्या को गंभीरता से नहीं लिया, तो उग्र आंदोलन होगा। किसानों ने इसके अलावा 19 सूत्रीय समस्याओं को लेकर तहसीलदार को ज्ञापन भी सौंपा। धरने पर जिलाध्यक्ष रामओतार सिंह, मदन सिंह फौजी, बलजीत सिंह, दर्शन सिंह फौजी, देवराज सिंह, मदन सिंह राणा, चेतन सिंह,वीर सिंह, होरी सिंह, अनिल राणा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed