फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   BKU officials held panchayat outside DM office

भाकियू पदाधिकारियों ने डीएम ऑफिस के बाहर की पंचायत

Sat, 21 May 2022 09:17 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 21 May 2022 09:17 PM IST
विज्ञापन
BKU officials held panchayat outside DM office
बिजनौर कलक्ट्रेट में डीएम कार्यालय के गेट पर धरने पर बैठे भाकियू कार्यकर्ता। - फोटो : BIJNOR
भाकियू पदाधिकारियों ने डीएम ऑफिस के बाहर की पंचायत
विज्ञापन

बिजनौर। किसानों की समस्या हल न करने पर आक्रोशित भाकियू पदाधिकारियों ने डीएम ऑफिस के बाहर पंचायत की। भाकियू पदाधिकारियों ने अधिकारियों पर बिजली, नहर, गन्ना भुगतान, चकबंदी आदि मामलों में लापरवाही का आरोप लगाया।
शुक्रवार को भाकियू के पदाधिकारियों ने गन्ना समिति में इकट्ठा होकर जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। जिसके बाद उन्होंने डीएम ऑफिस के गेट के आगे बैठकर ही पंचायत शुरू कर दी। भाकियू जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह ने कहा कि जिले में अधिकारी सरकार के नियम और संविधान के अनुसार नहीं चल रहे हैं। भू-माफियाओं और खनन माफियाओं के खिलाफ जिला प्रशासन कार्य नहीं कर रहा है। भाकियू के पदाधिकारियों को डीएम ने अपने ऑफिस में बुलाकर सभी मुद्दों पर वार्ता की। जिसके बाद नहर विभाग के चीफ को फोन कर शीघ्र ही नहर में पानी छुड़वाने के लिए कहा। चकबंदी के लिए एक टीम बनाकर शीघ्र कार्यवाही कराने का आश्वासन दिया। जिसके बाद किसानों ने धरना स्थगित किया।
विज्ञापन




डीएम से वार्ता करने वालों में भाकियू जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह, प्रांतीय नेता बाबूराम तोमर, सुरपाल सिंह, धर्मवीर सिंह धनकड़, ठाकुर रामौतार सिंह, जय सिंह शामिल रहे। प्रदर्शन में जिला संरक्षक विजयपाल सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष बिजनौर डॉ. विजय सिंह, वीरेंद्र चौधरी, नरदेव सिंह, पंकज सहरावत, जय सिंह, रवि शेखर तोमर, परमजीत सिंह संधू, रोहित राणा, विकार अहमद, देवेश चौधरी, नीटू मौर्य, अशोक कुमार, विजेंद्र सिंह, अभिषेक चौधरी, नीरज कुमार, अमरदीप सिंह, मोंटी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed