फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   BJP workers taking care of villagers

ग्रामीणों की सुध ले रहे भाजपा कार्यकर्ता

Sun, 23 May 2021 12:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 23 May 2021 12:13 AM IST
विज्ञापन
BJP workers taking care of villagers
ग्रामीणों की सुध ले रहे भाजपा कार्यकर्ता
विज्ञापन

बिजनौर। कोरोना महामारी में लोगों की सहायता करने और अपनी छवि सुधारने के लिए भाजपा ने ग्रामीण इलाकों को कई हिस्सों में बांटकर टीम बनाई है। पार्टी के 30 पदाधिकारी और 33 मंडल अध्यक्ष ग्रामीण क्षेत्रों में काम कर रहे हैं। मास्क और सैनिटाइजर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को यह विश्वास भी दिलाने का प्रयास चल रहा है कि वह उनके साथ खड़े हैं। हाल ही में जिला पंचायत चुनाव के परिणामों ने भी भाजपा की चिंता बढ़ा दी थी। इस स्थिति में छवि सुधारने और ग्रामीण इलाकों के लोगों में विश्वास बढ़ाने के लिए भाजपा ने गांव का रुख किया है।
भाजपा जिलाध्यक्ष सुभाष वाल्मीकि ने कहा कि हम हमेशा जनता के साथ खड़े हैं। हमारे 30 पदाधिकारी ग्रामीण क्षेत्रों में सेवा में जुट गए हैं। वहीं जिले के 33 मंडल अध्यक्ष भी अपनी टीम के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में जा रहे हैं। पदाधिकारी ग्रामीण क्षेत्रों में दौरे कर रहे हैं और मास्क, सैनिटाइजर वितरण कर रहे हैं। कहीं इलाज की समस्या है तो जिला प्रशासन के माध्यम से उसे भी दूर कराया जा रहा है। ऐसे परिवारों को भी मदद दी जा रही है, जिनका पूरा परिवार क्वारंटीन हो गया है। उनके लिए खाना, दवाइयां आदि की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन

जिला पंचायत चुनाव परिणामों ने बढ़ाई चिंता
जिला पंचायत के 56 सदस्य हैं। इनमें भाजपा के मात्र आठ जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी ही चुनाव जीत पाए थे। वहीं सपा के 20, रालोद के चार, भाकियू के दो, आजाद समाज पार्टी के आठ, बसपा के पांच सदस्य पद के प्रत्याशी चुनाव में जीत गए थे। अन्य निर्दलीय हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों के इस रुख को देख भाजपा की चिंता बढ़ गई है और अब देहात क्षेत्रों में भाजपा की जड़े मजबूत करने को अभियान छेड़े जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed