{"_id":"6191571a0a24b556f37af68d","slug":"bjp-workers-demanded-action-to-reach-the-police-station-bijnor-news-mrt5648368185","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपाइयों ने थाने पहुंच विधायक पुत्र के खिलाफ कार्रवाई की मांग की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपाइयों ने थाने पहुंच विधायक पुत्र के खिलाफ कार्रवाई की मांग की
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपाइयों ने थाने पहुंच की कार्रवाई की मांग
नगीना। भाजपा पिछड़ा मोर्चा के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में भाजपाइयों ने थाने पहुंचकर एक युवक के साथ मारपीट और गाली-गलौज का मुद्दा उठाया। मारपीट के आरोपी नगीना विधायक पुत्र के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
रविवार को भाजपाइयों के संग पीड़ित युवक अश्वनी थाने पहुंचा, जिन्होंने विधायक के पुत्र के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने थाने पहुंचे सभी लोगों को कार्रवाई का भरोसा देकर भेज दिया। बाद में पुलिस पीड़ित युवक के घर पहुंची और बयान दर्ज किए। प्रभारी निरीक्षक कृष्ण मुरारी दोहरे ने बताया कि पीड़ित युवक की तरफ से एक और तहरीर दी गई है। पीड़ित युवक का मेडिकल कराया गया है। इस मौके पर भाजपा पिछड़ा मोर्चा के जिला अध्यक्ष तिलक राज सैनी, भाजपा नगर अध्यक्ष नीरज विश्नोई, नगर महामंत्री विशाल अग्रवाल, पिछड़ा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष यशपाल सैनी, शीशपाल सिंह, मुकेश चौधरी, ललित सैनी आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।
शनिवार को सोशल मीडिया पर एक युवक की वीडियो वायरल हुई थी, जिसमें वह नगीना के सपा विधायक मनोज पारस के पुत्र पर उसकी चोटी काटने का आरोप लगा रहा था। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने पीड़ित युवक की तहरीर पर विधायक के पुत्र के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था।