{"_id":"60e0a5d38ebc3ec7f066ae4e","slug":"bjp-won-the-election-the-leaders-of-the-alliance-engaged-in-celebrating-bijnor-news-mrt5457272119","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव जीती भाजपा , खुशी मनाने में जुटे गठबंधन के नेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव जीती भाजपा , खुशी मनाने में जुटे गठबंधन के नेता
विज्ञापन

बिजनौर। जिला पंचायत का चुनाव घोषित होते ही सपा रालोद गठबंधन के नेता खुशी से झूम उठे। उन्हें लगा कि गठबंधन प्रत्याशी की जीत हुई है। सपा-रालोद के नेताओं को गोद में उठा लिया। बाद में जब पता चला कि जीत भाजपा प्रत्याशी की हुई है तो वे मायूस होकर चले गए।
सपा-रालोद गठबंधन प्रत्याशी चरणजीत कौर के समर्थक चुुनाव के परिणाम के इंतजार में विकास भवन के पास लगे बैरियर पर खड़े थे। समर्थकों को चरणजीत कौर की जीत की उम्मीद थी। चुुनाव का परिणाम घोषित होते ही समर्थकों के साथ सपा रालोद व सहयोगी दलों के नेता व कार्यकर्ता खुशी से झूठे व जीत की खुशी में नारेबाजी शुरू कर दी। सपा जिलाध्यक्ष राशिद हुसैन, रालोद जिलाध्यक्ष राहुल सिंह, विधायक मनोज पारस का गोद में उठा लिया। तभी पता चला कि चुनाव तो भाजपा प्रत्याशी जीता है, वे सब मायूस हो गए। धीरे-धीरे सब लोग वहां से चले गए। बाद में कुछ समर्थक एक दूसरे से मालूम करने लगे कि उनके खेमे में शामिल लोग खुशी क्यों मना रहे थे। इसका जवाब किसी के पास नही था। संवाद