फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   BJP, VHP and Bajrang Dal burnt effigy of China

चीन को उसी की भाषा में सबक सिखाने की मांग

Thu, 18 Jun 2020 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
BJP, VHP and Bajrang Dal burnt effigy of China
बिजनौर में शास्त्री चौक पर चीन का पुतला फूंकते विहिप कार्यकर्ता। - फोटो : BIJNOR
भाजपा, विहिप व बजरंग दल ने फूंका चीन का पुतला
विज्ञापन

बिजनौर/नगीना। भाजपा, बजरंग दल व विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए चीन का पुतला फूंका। केंद्र सरकार से चीन को सबक सिखाने की मांग की गई।
बजरंग दल व विश्व हिंदू परिषद कार्यकर्ता शास्त्री चौक पर एकत्र हुए। उन्होंने नारेबाजी करते हुए चीन का पुतला फूंका। बजरंग दल के जिला संयोजक आशीष बालियान ने कहा कि लद्दाख की गलवान घाटी में चीन जिस तरह एलएसी का उल्लंघन कर रहा है उससे पूरे देश में आक्रोश व्याप्त है। कहा कि अब समय आ गया है जब चीन को उसी की भाषा में जवाब दिया जाए। बजरंग दल ने सभी से चीनी उत्पादों का बहिष्कार कर उसे आर्थिक रूप से कमजोर करने का भी आह्वान किया गया। इस दौरान इंजीनियर रामपाल सिंह, राजपाल सिंह, अनिल चौधरी, अमित चौधरी, मनोज शर्मा, स्पर्श चोपड़ा, स्पर्श अहलावत, शिवम शर्मा, यश कटारिया, मृदुल, रक्षित, केशव, निखिल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

बरुकी के ग्राम शादीपुर में भाजपाइयों ने चीन के विरुद्ध नारेबाजी कर चीन का पुतला फूंका। भाजपाइयों ने गांव के शिव चौक पर चीन विरोधी नारे लगाए। इस अवसर पर भाजपा नेता डॉ भरत सिंह ने कहा कि चीन द्वारा कायराना हरकत की जा रही है। पहले पूरे विश्व में कोरोना वायरस का संकट चीन द्वारा उत्पन्न किया गया। अब भारतीय सीमा पर जबरदस्ती विवाद बढ़ा रहा है। इस समय पूरा देश भारतीय सेना के साथ खड़ा है । भारतीय सेना विश्व की सबसे मजबूत सेना है। इस दौरान भाजपा बूथ अध्यक्ष लक्षेंद्र शर्मा, ऋषि पाल सिंह ,देवेंद्र कुमार, आशीष गुप्ता, वेद प्रकाश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चीन का झंडा जलाया
नगीना। राहुल प्रियंका गांधी सेना कांग्रेस के प्रदेश सचिव व मुरादाबाद के मंडल प्रभारी रोहित कुमार रवि के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने चीन द्वारा भारतीय सैनिकों के साथ किए गए घिनौने कृत्य के विरोध में मोहल्ला लाल सराय में नहर किनारे चीन का झंडा जलाकर अपना विरोध प्रकट किया। उन्होंने सरकार से चीन पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर अरविंद कुमार, शीशराम सिंह, प्रदीप, अमन सिंह, प्रिंस, रमेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed