{"_id":"60d6164e8ebc3e2ee225a749","slug":"bjp-strengthens-minority-department-and-waqf-board-nazibabad-news-mrt544473389","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेंट्रल वक्फ काउंसिल अल्पसंख्यक विभाग के सदस्य ने की दरगाह की जियारत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेंट्रल वक्फ काउंसिल अल्पसंख्यक विभाग के सदस्य ने की दरगाह की जियारत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा ने अल्पसंख्यक विभाग और वक्फ बोर्ड को मजबूती दी
नजीबाबाद। केंद्र सरकार ने वक्फ संपत्तियों को बचाने के साथ प्रत्येक राज्य में वक्फ बोर्ड की पैनल कमेटियां गठित कीं। वक्फ माफिया से देश भर में वक्फ संपत्तियों को कब्जा मुक्त कराया गया। सेंट्रल वक्फ काउंसिल अल्पसंख्यक विभाग के सदस्य हनीफ अली ने यह दावा किया है।
जोगीरम्पुरी दरगाह पर जियारत के लिए पहुंचे सेंट्रल वक्फ बोर्ड काउंसिल अल्पसंख्यक विभाग के सदस्य का भाजपा नेता मो. रमजान कुरैशी के आवास पर स्वागत किया गया। हनीफ अली ने दावा किया कि जिस समय भाजपा वर्ष 2014 में सत्ता में आई थी उस समय मुस्लिमों में भ्रम था कि अल्पसंख्यक विभाग और वक्फ बोर्ड को केंद्र सरकार समाप्त कर देगी। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार ने वक्फ बोर्ड को प्रभावी बनाने, वक्फ संपत्तियों को खुर्द बुर्द होने से बचाने के लिए प्रत्येक राज्य में पैनल कमेटियां गठित कीं।
हनीफ अली ने दावा किया 80 प्रतिशत से अधिक वक्फ संपत्तियों को वक्फ बोर्ड के माध्यम से सरकार कब्जा मुक्त करा चुकी है। वक्फ बोर्ड के वसीम रिजवी द्वारा कुरान की आयतों को बदलने की कोशिशों को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए हनीफ अली ने कहा कि दुनिया का हर एक फिरका कुरान हदीस और आखिरी पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब में यकीन रखता है। कुरान आसमानी किताब है कुरान पर कुछ भी कहना जायज नहीं। इस मौके पर विक्रम सिंह खोबे, फैजान कुरैशी, दिनेश राजपूत, कमल सैनी मौजूद रहे।