फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   BJP saved Hindu culture: Kapildev Agarwal

भाजपा ने हिंदू संस्कृति को बचाया: कपिलदेव अग्रवाल

Thu, 16 Sep 2021 11:44 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Sep 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
BJP saved Hindu culture: Kapildev Agarwal
नूरपुर में भाजपा के प्रबुद्ध सम्मेलन को संबोधित करते प्रभारी मंत्री कपिलदेव अग्रवाल। - फोटो : BIJNOR
भाजपा ने हिंदू संस्कृति को बचाया: कपिलदेव अग्रवाल
विज्ञापन

नूरपुर। भाजपा के प्रबुद्ध सम्मेलन में प्रदेश के कौशल विकास मंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने कहा कि भाजपा ने देश व प्रदेश में बढ़ती गुंडागर्दी पर रोक लगाकर हिंदू संस्कृति को बचाया है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में भाजपा एक बार फिर भारी बहुमत से प्रदेश में सरकार बनाएगी।
ग्राम अस्करीपुर में मुरादाबाद रोड स्थित एक बैंक्वेट हॉल में आयोजित कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होते हैं। पार्टी में दायित्व न मिलने से निराश न हों तथा बिना किसी लालच के पार्टी के लिए काम करते रहें। भाजपा कार्यकर्ताओं को सम्मान देती है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में भाजपा एक बार फिर भारी बहुमत से जीतकर सरकार बनाएगी।
विज्ञापन

पूर्व विधायक डॉ. वेदप्रकाश सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं से चुनाव की तैयारी में अभी से जुटने की अपील की। कार्यक्रम को पूर्व राज्यमंत्री महावीर सिंह, पूर्व विधायक डॉ वीपी सिंह, राज्य महिला आयोग की सदस्य अवनी सिंह, उदयवीर सिंह गोस्वामी, ठाकुर आयुष चौहान, डॉ विनीत देवरा, कैप्टन आशीष वीर सिंह गहलौत, कविश राणा, आभा सिंह ने संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ इंद्रपाल सिंह ने व संचालन नरेश भाटी ने किया। धर्मेंद्र जोशी, सुरेश कुमार, सुनील सैनी, राजीव त्यागी, हरभजन सिंह अमन अंकित जोशी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed