फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   BJP meeting in Bijnor on Gram Panchayat elections

ग्राम पंचायत चुनाव पर बिजनौर में भाजपा की बैठक

Thu, 04 Mar 2021 12:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Mar 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
BJP meeting in Bijnor on Gram Panchayat elections
बिजनौर में पार्टी कार्यालय पर भाजपा की बैठक में विचार विमर्श करते पदाधिकारी। - फोटो : BIJNOR
बिजनौर। भाजपा की बैठक में पंचायत चुनाव की तैयारियों का जायजा लिया गया और कार्यकर्ताओं से जी जान से चुनाव में लग जाने का आह्वान किया गया। मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद विजयपाल तोमर ने कहा कि जिला पंचायत चुनाव में पार्टी को प्रचंड जीत दिलानी है। यह सब कार्यकर्ताओं की बदौलत ही होगा। कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता ही हैं। सभी अपने कार्यक्षेत्रों में जाकर चुनाव में सफलता पाने के लिए रूपरेखा तैयार कर लें। जिलाध्यक्ष सुभाष वाल्मीकि ने कहा कि भाजपा की नीतियों का लाभ जनता को सीधे मिल रहा है। बैठक का संचालन जिला महासचिव भूपेंद्र बॉबी ने किया। बैठक में बैठक में जिला संयोजक पंचायत चुनाव महेंद्र धनौरिया, विनय राणा, मुकेंद्र त्यागी, विवेक कर्णवाल, वेदप्रकाश विश्वकर्मा, प्रमोद चौहान, कुंवर कृष्ण बलदेव सिंह, संगीता अग्रवाल, दिनेश सैनी जी, पूनम गोयल, दीपक गर्ग मोनू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed