{"_id":"6833544e65a9544524007ec0","slug":"bjp-leaders-son-committed-suicide-by-hanging-himself-bijnor-news-c-27-1-smrt1043-150780-2025-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: भाजपा नेता के बेटे ने फंदे पर लटककर दे दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: भाजपा नेता के बेटे ने फंदे पर लटककर दे दी जान
Sun, 25 May 2025 11:03 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Sun, 25 May 2025 11:03 PM IST
विज्ञापन
नजीबाबाद- स्वास्थ्यकर्मी की आत्महत्या मामले में जांच करती फॉरेंसिक टीम। संवाद
नजीबाबाद (बिजनौर)। भाजना नेता राजू घाघट के पुत्र अर्जुन कुमार ने फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। अर्जुन का देहरादून निवासी पत्नी से पारिवारिक अदालत में विवाद चल रहा है। पिता का आरोप है कि शनिवार को पारिवारिक अदालत की तारीख के दौरान धमकियां मिलने से वह तनाव में आया। केस में समझौते की एवज में बीस लाख रुपये की डिमांड की गई थी।
मोहल्ला रम्पुरा निवासी भाजपा अनुसूचित मोर्चा के नगर मंत्री राजू घाघट के पुत्र अर्जुन कुमार (35) रविवार की सुबह आठ बजे पैतृक निवास के सामने अपने मकान में नहाने गया। तभी उसने पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली। अर्जुन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में ऑप्टोमेट्रिक (नेत्र परीक्षण कर्मी) था। जानकारी मिलने पर परिजन उसे फंदे से उतारकर अस्पताल ले गए, जहां से मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया।
पिता राजू घाघट ने बताया कि अर्जुन की शादी 25 नवंबर 2020 को हुई थी। तभी से उसकी पत्नी नजीबाबाद में नहीं रहना चाहती थी। ससुराल पक्ष की ओर से दहेज का मामला दर्ज कराया गया। देहरादून की फैमिली अदालत में मामला विचाराधीन था। आरोप लगाया कि शनिवार को तारीख पर उन्हें और उनके पुत्र को फैसले के लिए लाखों रुपये अदा करने, खर्चे के रूप में प्रतिमाह मोटी रकम देने का दबाव बनाया गया। पूरी रात अर्जुन तनाव में रहा और सवेरे उसने मौत को गले लगा लिया। देर शाम स्वास्थ्य कर्मी का पोस्टमार्टम के बाद शव आने पर श्री मालिनी श्मशान घाट पर परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
भाजपा नेता के पुत्र की मौत पर राजीव अग्रवाल, नगर पालिका चेयरमैन इंजीनियर मौअज्जम, साहनपुर चेयरमैन खुर्शीद मंसूरी, स्वास्थ्य विभाग के डॉ. अंकित कुमार, डॉ. कोनैन अली, डॉ.गौरव कुमार, पूर्णिमा सिंह सहित राजनीतिक और समाजसेवी संगठनों के प्रतिनिधियों ने पहुंचकर संवेदना दी।
स्वास्थ्य कर्मी ने आत्महत्या की है, शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। परिवार की ओर से अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।
- नितेश प्रताप सिंह सीओ, नजीबाबाद