फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   BJP leader cheated of Rs 8.5 lakh in the name of buying land

Bijnor News: जमीन खरीद के नाम पर भाजपा नेता से साढ़े आठ लाख की ठगी

Tue, 16 Sep 2025 12:05 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Tue, 16 Sep 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
BJP leader cheated of Rs 8.5 lakh in the name of buying land
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नगीना (बिजनाैर)। खेती की जमीन खरीदने के नाम पर भाजपा नेता से साढ़े आठ लाख की ठगी करने के मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है।
मुरादाबाद जिले के थाना कांठ के ग्राम गोपालपुर निवासी भाजपा के मंडल मंत्री ओमप्रकाश ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि एक माह पहले विनीत सैनी उसे खेती की जमीन खरीदने के लिए नगीना हाईवे पर ले गया। वहां दो व्यक्ति जाहिद व अंकित पहले से ही मौजूद थे। इस मामले में अंकित भूमि का मालिक बना हुआ था। वहां अंकित कुमार से जमीन का सौदा तय हुआ और कुछ रुपये बतौर बयाने ले लिए गए। बाद में अलग- अलग तिथि को बुलाकर रकम ली गई। आरोप लगाया गया की बाद में धामपुर बुलवाकर उससे और रुपये मांगे गए तो उसे धोखाधड़ी होने का शक हुआ।
विज्ञापन

उसने दिए गए अपने साढ़े आठ लाख रुपये वापस मांगे तो तीनों ने उसके साथ मारपीट कर जान से मारने की नियत से उसका गला दबा दिया। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी कोतवाली देहात थाने के गांव मखवाड़ा निवासी अंकित कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed