फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   BJP is not a party of any particular caste but of the entire society: Kapil Dev

भाजपा किसी जाति विशेष की नहीं सर्व समाज की पार्टी है : कपिल देव

Fri, 11 Apr 2025 12:55 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Apr 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
BJP is not a party of any particular caste but of the entire society: Kapil Dev
चांदपुर के गांव स्याऊ में भाजपा के गांव चलो अ​भियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में बोलते स्वतंत्र
चांदपुर। गांव-गली-वार्ड चलो अभियान के अंतर्गत कार्यक्रम में स्वतंत्र प्रभार कौशल विकास मंत्री ने कहा कि भाजपा किसी जाति विशेष की नहीं सर्व समाज की पार्टी है। गांव स्याऊ में घर-घर जाकर सरकार की योजनाओं के बारे में बताया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को गांव स्याऊ में पुष्कर सिंह के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में कपिल देव ने कहा कि पार्टी किसी जाति विशेष के लिए कार्य नहीं करती। वह सभी के लिए समान कार्य करती है। उन्होंने केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा किए कार्यों व जनहित योजनाओं के बारे में बताया। कार्यकर्ताओं ने पार्टी का झंडा लेकर गांव में शोभा यात्रा निकाली गई। गांव में घर-घर जाकर उत्तर प्रदेश सरकार की उपलब्धियां के बारे में बताया गया तथा उन्हें पुस्तिका भी दी गई।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष भूपेंद्र चौहान बॉबी ने अभियान के तहत कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर लोगों से मिलने, बूथ पर रहकर लोगों के साथ बात करने की अपील की। कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष सुमन त्यागी, पूर्व विधायक कमलेश सैनी, सीपी सिंह, नगर अध्यक्ष मोहित अग्रवाल, मीनू राजपूत, कपिल चौधरी, विकास गुप्ता रॉकी, विजयपाल सिंह, सुधींद्र सिंह, केशव चौधरी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed