फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   BJP has done record development work: Pranshu Dutt

भाजपा ने कराए रिकार्ड विकास कार्य

Thu, 22 Jul 2021 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jul 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
BJP has done record development work: Pranshu Dutt
बिजनौर में भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रांशुदत्त द्विवेदी को राम दरबार भेंट युवा। - फोटो : BIJNOR
भाजपा ने कराए रिकार्ड विकास कार्य : प्रांशुदत्त
विज्ञापन

बिजनौर/नूरपुर/हल्दौर। भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रांशुदत्त द्विवेदी व क्षेत्रीय अध्यक्ष सुखवेंद्र सिंह सोम का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। उन्होंने नगर में रोड शो निकाला। प्रदेश में फिर से योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया गया।
बृहस्पतिवार को मोर्चे के प्रदेशाध्यक्ष प्रांशुदत्त द्विवेदी और क्षेत्रीय अध्यक्ष सुखवेंद्र सिंह सोम बिजनौर पहुंचे। गंगा बैराज पर जिलाध्यक्ष रवि चौधरी द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया गया। सिविल लाइन चौकी में चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। प्रदर्शनी चौक, शास्त्री चौक पर उनका स्वागत किया गया। कृष्णा कॉलेज पर युवा नेता अंकित डोडवाल ने दोनों को राम दरबार भेंट किया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष सुभाष वाल्मीकि, युवा मोर्चे के जिलाध्यक्ष रवि चौधरी, क्षेत्रीय मंत्री प्रवीण भड़ाना, निशांत राठौर, रामवीर चौधरी, बलराम शर्मा, सौरभ सिंघल, चंद प्रकाश, रोबिन, विनय चौहान, विनीत, सोनू गुर्जर, जीतू भुईयार, कौशल चौधरी, वरुण गोयल मौजूद रहे।
विज्ञापन

शाम चार बजे प्रदेशाध्यक्ष का काफिला नूरपुर के शिव मंदिर चौक पहुंचा। जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश की सरकार ने रिकार्ड विकास कार्य कराए हैं। गरीबों, किसानों, श्रमिकों व व्यापारियों के हितों के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। इस दौरान अंकित जोशी, चंद्रप्रकाश, राजीव सैनी, धर्मेंद्र जोशी, संजीव जोशी, प्रेमपाल रवि, आकांक्षा चौहान, विवेक सरोहा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हल्दौर में भी प्रांशुदत्त द्विवेदी का नगर के भाजयुमो मंडल अध्यक्ष दीपक चानू की अगुवाई में जोरदार स्वागत किया। अंकुर चौधरी, प्रदीप चौहान मस्ता, सरदार मीका सिंह, रॉबिन चौधरी, मोहित वर्मा, परवेंद्र चौहान, शक्ति चौधरी, विकास राजपूत, अमित राजपूत, अमित सैनी, राजेश खुराना, मोहन राजपूत, धीरेंद्र प्रताप सिंह मौजूद रहे।

- सड़क दुर्घटना में बाल-बाल बचे भाजपा युवा नेता
नजीबाबाद। भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष के कार्यक्रम से लौटते हुए नजीबाबाद के युवा नेता शुभम ग्रोवर सड़क दुर्घटना में बाल-बाल बच गए।
नजीबाबाद निवासी भाजपा युवा नेता शुभम ग्रोवर बिजनौर बैराज पर आयोजित भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रांशुदत्त द्विवेदी के कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। लौटते समय उनकी कार विपरीत दिशा से आ रही कार से टकरा गई। दुर्घटना में शुभम ग्रोवर और उसके साथियों को चोटें आईं। बताया गया कि दोनों कारों की टक्कर से पीछे से आ रही अन्य कारें भी आपस में टकरा गईं, लेकिन सभी लोग सुरक्षित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed