फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   'BJP government will be formed again in the state'

‘प्रदेश में फिर से बनेगी भाजपा की सरकार’

Fri, 15 Jan 2021 12:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jan 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
'BJP government will be formed again in the state'
‘प्रदेश में फिर से बनेगी भाजपा की सरकार’
विज्ञापन

बिजनौर। भाजपा के वेस्ट यूपी के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल का जिले में पहली बार आगमन पर स्वागत किया गया। उन्होंने संगठन के लिए कार्यकर्ताओं को और ज्यादा मेहनत करने और पार्टी की उपलब्धियों को घर-घर जाकर बताने का का आह्वान किया।
काकरान वाटिका में सम्मान समारोह में मोहित बेनीवाल ने कहा कि विधानसभा चुनाव में फिर से प्रदेश में भाजपा की सरकार बनना तय है, लेकिन इसके लिए कार्यकर्ताओं को पहले से ज्यादा मेहनत करनी होगी। घर-घर जाकर पार्टी की उपलब्धि जनता को बतानी है। उन्होंने कहा कि चुनाव में जिस पदाधिकारी व कार्यकर्ता को जो जिम्मेदारी दी जाएगी वह पूरी मेहनत से उसे निभाएं। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुभाष वाल्मीकि व संचालन विनय राणा ने किया। सम्मान समारोह में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार, क्षेत्रीय मंत्री अंकुर राणा, विधायक सुचि मौसम चौधरी, ओमकुमार व कमलेश सैनी, अंकित कुमार डोडवाल, कविता चौधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष सुमन त्यागी व राजीव सिसौदिया, डा.नवनीत गर्ग, सहकारी बैंक के चेयरमैन दिनेश कुमार, पूर्व सांसद भारतेंद्र सिंह, यशवंत सिंह व शीशराम रवि, पूर्व मंत्री महावीर सिंह, डा.बीरबल सिंह, दीपक गर्ग मोनू, अनूप वाल्मीकि, हरजिंदर कौर, विकास अग्रवाल, ऐश्वर्य चौधरी, रवि चौधरी, महेंद्र धनौरिया, वीर सिंह, राहुल चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

भारतेंद्र के जन्मदिन पर काटा केक, जरुरतमंदों को दी रजाई
बिजनौर। मोहित बेनीवाल ने पूर्व सांसद भारतेंद्र सिंह को उनके जन्मदिन की शुभकामना देकर केक काटा। पूर्व सांसद के जन्मदिन पर मोहित बेनीवाल व भारतेंद्र सिंह ने जरूरतमंदों को 501 रजाई दी। वर्धमान कॉलेज के बाहर भाजयुमो के जिलाध्यक्ष रवि चौधरी ने टीम के साथ मोहित बेनीवाल का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed