फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   BJP government government of capitalists: Aditya Singh

भाजपा सरकार पूंजीपतियों की सरकार : आदित्य सिंह

Sun, 10 Jan 2021 10:50 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jan 2021 10:50 PM IST
विज्ञापन
BJP government government of capitalists: Aditya Singh
भाजपा सरकार पूंजीपतियों की सरकार : आदित्य सिंह
विज्ञापन

धामपुर। कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं की ओर से रविवार को ब्लाक अल्हैपुर के ग्राम पंचायत अजीतपुरदासी, जोगीपुरा में कांग्रेस संगठन सृजन अभियान के तहत मीटिंग का आयोजन किया गया। इस मौके पर युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष आदित्य सिंह ने कहा प्रदेश और केंद्र की सरकारों की जनविरोधी नीतियों के कारण देश का अन्नदाता किसानों और नौजवानों का भविष्य पूरी तरह खतरे में है। दोनों सरकारे पुंजीपतियों की सरकार है। उन्हीं के लिए काम कर रही है।

गांव अजीतपुरदासी में संपन्न सभा में आदित्य सिंह ने कहा सरकार ने कोरोना का डर दिखाकर सभी वर्गों को बर्बाद कर दिया है। विधानसभा और लोकसभा के उपचुनाव और अन्य चुनाव समय पर हो रहे है। पर किसान और नौजवान के लिए इन सरकारों पर समय नहीं है। जिला उपाध्यक्ष सुधीर ने कहा इस सरकार में सबसे ज्यादा नुकसान शिक्षित नौजवानों को हुआ है। सरकार उनकी नहीं सुन रही है। प्रदेश में पूरी तरह से जंगलराज है। इस मौके पर जोनी, गजेंद्र, रामबीर, सोमदेव, राहुल, नसीम, सुहैल, सुरेश, मनोज ने ग्रामीणों को कांग्रेस नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और पार्टी को बूथ लेवल तक मजबूत करने को संकल्प दिलाया। अध्यक्षता ग्राम पंचायत प्रधान पुरुषोत्तम ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed