फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   BJP general secretary and his wife injured in bee attack

Bijnor News: मधुमक्खियां के हमले में भाजपा महामंत्री पत्नी सहित जख्मी

Tue, 12 Nov 2024 01:19 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Tue, 12 Nov 2024 01:19 AM IST
विज्ञापन
BJP general secretary and his wife injured in bee attack
बिजनौर, धामपुर। मधुमक्खियों के हमले से गांव सरकड़ा निवासी भाजपा के मंडल महामंत्री वैभव चौहान उर्फ मयंक अपनी पत्नी डौली चौहान के साथ गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

हादसा तब हुआ, जब वैभव चौहान अपनी बीमार पत्नी डौली चौहान को डॉक्टर से दवा दिलवाकर अपने घर रानीबाग काॅलोनी स्कूटी से जा रहे थे। इस दौरान अचानक मधुमक्खियां ने उन पर हमला कर दिया। जिससे दोनों गंभीर उसे जख्मी हो गए। इस दौरान मधुमक्खियों के हमले को देख रानीबाग कॉलोनी में लोगों में काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही। लोगों ने बताया कि इस दौरान कई लोगों ने शोर सुन अपने वाहनों को मौके पर ही छोड़ अपनी जान बचाई।
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि नीरज प्रताप सिंह ने बताया कि वैभव चौहान उर्फ मयंक मूलरूप से गांव सरकड़ा चकरारजमल के निवासी हैं। उनका रानी बाग कॉलोनी में भी अपना घर है। उनकी पत्नी डौली चौहान कई दिन से बीमार चल रहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed