फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   BJP, farmers protest against Vice President's insult

Bijnor News: उपराष्ट्रपति के अपमान पर भाजपा, किसानों ने जताया विरोध

Thu, 21 Dec 2023 11:25 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Dec 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
BJP, farmers protest against Vice President's insult
बिजनौर में कलक्ट्रेट के गेट पर राहुल गांधी का पुतला फूंकते भाजपा पदा​धिकारी और कार्यकर्ता।
- भाजपाइयों ने कलक्ट्रेट के गेट के सामने और भाकियू अराजनैतिक मंडावर में किया पुतला दहन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। उपराष्ट्रपति के अपमान के विरोध में बृहस्पतिवार को भाजपा व भाकियू अराजनैतिक के कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे और विरोध प्रदर्शन करते हुए पुतलों का दहन किया। भाजपा ने राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन अतिरिक्त एसडीएम को सौंपा।
भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट पहुंचे। वहां कलक्ट्रेट गेट के सामने राहुल गांधी का पुतला फूंका। बाद में कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन में भाजपा कार्यकर्ता हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां लिए हुए थे। युवा जिलाध्यक्ष रोबिन चौधरी ने कहा कि उपराष्ट्रपति एवं राज्यसभा के सभापति का अपमान निंदनीय है। इस अवसर पर विवेक कर्णवाल, डॉ. मंजू सिंह, राहुल सिंह, धीर सिंह, पवन राजपूत, रंजीत चौधरी, संजीव गुप्ता, शेखर, सुनील, मानव, राजीव लोचन, कपिल राजपूत, अर्पित, पूनम, सतीश राजपूत, विकास अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

- किसानों ने फूंका टीएमसी सांसद का पुतला
भाकियू अराजनैतिक के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उप राष्ट्रपति के अपमान के विरोध में बृहस्पतिवार को टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी का पुतला फूंका। इस अवसर पर भाकियू अ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मांगेराम त्यागी, राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक, युवा प्रदेशाध्यक्ष दिगंबर सिंह व जिलाध्यक्ष चौधरी नितिन सिरोही ने अपने विचार रखे। इस अवसर पर समरपाल सिंह, विजयपाल सिंह, अंकित नरवाल, विकास कुमार, विवेक चौधरी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- काफिले के साथ दिल्ली पहुंचे भाजपा नेता ऐश्वर्य चौधरी
बिजनौर। उप राष्ट्रपति के अपमान के विरोध में दिल्ली जंतर मंतर पर प्रदर्शन हुआ। दिल्ली आंदोलन में शामिल होने के भाजपा वरिष्ठ नेता एडवोकेट ऐश्वर्य मौसम चौधरी के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को कई वाहनों ने कार्यकर्ताओं ने दिल्ली कूच किया। ऐश्वर्य चौधरी का मीरापुर समेत कई जगह फूल मालाओं से स्वागत किया।

- जिपं अध्यक्ष कई वाहनों से दिल्ली पहुंचे
बिजनौर। जिला पंचायत अध्यक्ष चौधरी साकेंद्र प्रताप सिंह की अगुवाई में कई वाहनों से कार्यकर्ता, समाज के लोग बृहस्पतिवार को दिल्ली जंतर मंतर पहुंचे। उनके साथ वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. बीरबल सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख विनोद राठी आदि उपस्थित रहे।

- भाजपाइयों ने जंतर मंतर के लिए कूच किया

झालू। उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड़ की मिमिक्री करने के आरोपी टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी का विरोध करते हुए कस्बा झालू से नगर पंचायत अध्यक्ष लोकेंद्र चौधरी के नेतृत्व में भाजपाइयों ने जंतर मंतर के लिए कूच किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed