फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   BJP dividing people into religion and castes: Rashid Alvi

जनता को धर्म और जातियों में बांट रही भाजपा:राशिद अलवी

Wed, 08 Jan 2020 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
BJP dividing people into religion and castes: Rashid Alvi
नहटौर में उपद्रव में घायल हुए युवकों के परिजनों से मिलता कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल - फोटो : BIJNOR
भाजपा जनता को धर्म और जातियों में बांट रही: राशिद अलवी
विज्ञापन

नहटौर(बिजनौर)। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के निर्देश पर नहटौर पहुंचे प्रतिनिधि मंडल उपद्रव में मारे गए युवक और घायलों के परिजनों से मुलाकात की। कांग्रेस प्रवक्ता एवं पूर्व सांसद राशिद अलवी ने कहा कि भाजपा जनता को धर्म और जातियों में बांट रही है, लेकिन देशवासी भाजपा के इस मंसूबे को कामयाब नहीं होने देंगे।
बुधवार को कांग्रेस के प्रवक्ता और पूर्व सांसद राशिद अलवी, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व काबीना मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी, पूर्व विधायक व आल इंडिया कांग्रेस कमेटी के सचिव संजय कपूर के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नहटौर के मोहल्ला मंगू चर्खी में पहुंचा। वहां उपद्रव में मारे गए सुलेमान के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि उन्हें पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी ने मौजूदा हालात की जानकारी लेने के लिए भेजा है। उन्होंने घटना पर दु:ख जताया। इसके उपरांत मृतक अनस की विधवा के मायके पहुंचकर महिला कांग्रेस नेता मीनू गोयल ने उससे मुलाकात कर ढांढस बंधाया। इसके बाद वह अनस के परिजनों से मिले। इसके उपरांत हिंसा के दौरान घायल हुए कासमपुर लेखराज निवासी ओमराज सैनी, ईदगाह निवासी कफील और डूडा कॉलोनी निवासी सलमान से भी मुलाकात की।
विज्ञापन

इससे पूर्व कांग्रेस के जिला सचिव डाक्टर दीपक शर्मा के आवास पर पत्रकारों से वार्ता में कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता और पूर्व सांसद राशिद अलवी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि राजनीतिक स्वार्थ के चलते लोगों को धर्म व जातियों में बांटा जा रहा है। सीएए असंवैधानिक है, यह देशहित में नहीं है। अगर कोई कानून बने तो वह सब पर लागू होता है। भाजपा अल्पसंख्यकों को दरकिनार करना चाहती है। देश का सेक्यूलर हिंदू समाज इस कानून के खिलाफ अल्पसंख्यकों के साथ है। भाजपा देेश को बांटने और नफरत फैलाने के अपने मंसूबे में कभी कामयाब नहीं हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed