फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   BJP city president accuses traders of demanding money

भाजपा नगर अध्यक्ष पर व्यापारियों ने लगाया रुपये मांगने का आरोप

Sun, 12 Jul 2020 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
BJP city president accuses traders of demanding money
भाजपा नगर अध्यक्ष पर व्यापारियों ने लगाया रुपये मांगने का आरोप
विज्ञापन

बिजनौर। भाजपा बिजनौर नगर अध्यक्ष संजीव गुप्ता पर अब व्यापारियों ने लॉकडाउन में रुपये लेकर भी मदद न करने का आरोप लगाया है। भाजपा जिलाध्यक्ष सुभाष वाल्मीकि को पत्र देकर नगर अध्यक्ष से रुपये वापस कराने की मांग की है।

नई बस्ती निवासी व्यापारी तपेश खुराना और हरप्रीत सिंह ने जिलाध्यक्ष से शिकायत की है कि उन्होंने पहले लॉकडाउन में दुकान खोल ली थी तो पुलिस उन्हें पकड़कर थाने ले गई थी। उन्होंने भाजपा नगर अध्यक्ष संजीव गुप्ता को फोन कर थाने बुलाया। संजीव गुप्ता ने कहा कि उनकी दुकान सील हो सकती है। अगर दुकान बचानी है तो 20 हजार रुपये खर्च करने होंगे। वे उन पर मुकदमा दर्ज नहीं होने देंगे। नगर अध्यक्ष ने तपेश खुराना से 20 हजार व हरप्रीत से 15 हजार रुपये लिए। नगर अध्यक्ष को पैसे देने के बाद भी पुलिस ने उन्हें नहीं छोड़ा। महामारी एक्ट में मुुकदमा भी दर्ज कर दिया। उन्होंने संजीव गुप्ता से पैसे मांगे तो उन्होंने कहा कि पुलिस पैसे वापस नहीं करती है। व्यापारियों ने जिलाध्यक्ष से उनका रुपया वापस कराने की मांग की है। जिलाध्यक्ष सुभाष वाल्मीकि का कहना है कि यह पुराना मामला है। मामले की जांच कराई जाएगी। कुछ लोग पुरानी शिकायतों को बार बार सोशल मीडिया पर वायरल कर रहे हैं। भाजपा नगर अध्यक्ष ने आरोपों को निराधार बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed