फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Birth certificate will be made with digital signature

Bijnor News: डिजिटल साइन से बनेगा जन्म प्रमाणपत्र

Mon, 22 Jun 2026 12:47 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Birth certificate will be made with digital signature
बिजनौर। अक्सर फर्जी जन्म प्रमाणपत्र के मामले पकड़ में आते हैं। ऐसे में जन्म प्रमाणपत्र का फर्जीवाड़ा रोकने के लिए व्यवस्था को डिजिटल किया गया है। अब नोडल अधिकारी के बताए ओटीपी से ही जन्मप्रमाण पत्र जारी होगा।
विज्ञापन

फर्जीवाड़ा रोकने के लिए जन्म एवं मृत्यु प्रमाणपत्र की व्यवस्था का डिजिटलीकरण किया जा रहा है। केंद्रीय सीआरएस पोर्टल से ही डिजिटल जन्म प्रमाणपत्र जारी किए जाएंगे। इसके लिए पोर्टल पर नोडल अधिकारी के आधार कार्ड का नंबर अपडेट किया गया है। जन्मप्रमाण पत्र जारी करने के लिए नोडल अधिकारी के डिजिटल साइन अनिवार्य कर दिए गए हैं। ऐेसे में डिजिटल साइन के दौरान ओटीपी नोडल के आधार कार्ड से जुड़े मोबाइल नंबर जाएगा। ओटीपी दर्ज करने के बाद ही जन्मप्रमाण पत्र जारी होगा। इससे फर्जी जन्म प्रमाणपत्र पर रोक लगेगी। प्रमाण पत्र में सत्यता और पारदर्शिता लाने के लिए यह व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

इसके अलावा 2023 के बाद पैदा हुए बच्चों के जन्मप्रमाण पत्र बनवाने के लिए अस्पताल द्वारा जारी जन्मप्रमाण पत्र अनिवार्य कर दिया गया है। अभी तक हाईस्कूल की मार्कशीट से ही जन्मप्रमाण पत्र बन जाता था लेकिन अब इस पर रोक लगा दी गई है। वहीं, मृत्यु प्रमाणपत्र के लिए अस्पताल द्वारा जारी प्रमाणपत्र लगेगा। इसमें चिकित्सक द्वारा दर्ज होना चाहिए कि किन कारणों से मृत्यु हुई है। साथ ही पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed