फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bill coming without electricity

बिना बिजली के ही आ रहा बिल

Tue, 11 Aug 2020 12:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2020 12:16 AM IST
विज्ञापन
Bill coming without electricity
बिना बिजली के ही आ रहा बिल
विज्ञापन

बिजनौर, कासमपुरगढ़ी। ग्राम सैदपुर उर्फ हरियावाला में विद्युत निगम ने उज्जवला योजना के अंतर्गत कनेक्शन तो कर दिए लेकिन एक वर्ष से अधिक बीतने के बाद भी लाईन से नहीं जोड़ा गया। इससे ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
कनेक्शन धारक महेंद्र सिंह, चरन सिंह, दिलबाग सिंह, बलकार सिंह, अवतार सिंह, बलविंदर सिंह, बकतौर सिंह, सज्जन सिंह, गुरदीप सिंह आदि का आरोप है कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत उनके बिजली के कनेक्शन तो कर दिए हैं। बिल भी लगातार आ रहे हैं लेकिन एक वर्ष से अधिक बीतने के बाद भी लाईन से नहीं जोड़ा गया है। इससे वह बहुत परेशान हैं बार-बार विद्युत निगम के अधिकारियों के पास जा जा कर थक चुके हैं। शिकायत पर विद्युत निगम ने उनके उज्ज्वला योजना के कनेक्शन को ट्यूबवेल के पावर की लाईन से जोड़ दिया, जो गलत है। उन्हें केवल पावर आने के समय ही बिजली मिल पाती है। इस भीषण गर्मी में वह विद्युत उपकरणों का उपयोग भी नहीं कर पा रहे हैं। घरों में अंधेरा रहता है। उन्होंने शीघ्र समस्या के समाधान की मांग की है।
विज्ञापन

उधर जेई रणजीत सिंह मौर्य ने बताया कि कुछ गांवों में इस योजना के अंतर्गत कनेक्शन तो हो गए लेकिन किसी कारणवश लाईन से नहीं जोड़ा जा सका। ग्रामीणों की शिकायत पर उन्होंने ने उच्च अधिकारियों को इस्टीमेट बना कर भेज दिया है। इसका टेंडर भी हो गया है, परंतु इस कार्य को पूरा कौन करेगा, यह उनके अधिकार क्षेत्र में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed