{"_id":"6367fbf21cd149433319474f","slug":"bilal-got-the-title-of-body-building-championship-bijnor-news-mrt6125155154","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिलाल को मिला बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप का खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिलाल को मिला बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप का खिताब
विज्ञापन
बिजनौर के नगीना में आयोजित बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप के विजेता प्रतिभागी।
- फोटो : BIJNOR
बिलाल को मिला बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप का खिताब
नगीना (बिजनौर)। नॉर्थ इंडिया बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप 2022 का खिताब देहरादून के बिलाल चौधरी ने अपने नाम किया। मुख्य अतिथि महाभारत धारावाहिक के अर्जुन फिरोज खान और शेख शाहनवाज खलील ने चैंपियनशिप विजेता बिलाल चौधरी को ट्रॉफी व 21 हजार रुपये का चेक प्रदान कर पुरस्कृत किया।
शनिवार की देर शाम एमएम इंटर कॉलेज के प्रांगण में नगीना पालिका के पूर्व चेयरमैन मरहूम शेख खलीलुर्रहमान की याद में आयोजित नॉर्थ इंडिया बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप 2022 का आगाज मुख्य अतिथि बॉलीवुड कलाकार अर्जुन फिरोज खान व नगीना पालिका की चेयर पर्सन के पुत्र शेख शाहनवाज खलील ने फीता काटकर किया। शनिवार रात्रि करीब दो बजे तक चले चैंपियनशिप कार्यक्रम में देहरादून उत्तराखंड के बिलाल चौधरी विजेता घोषित हुए। जबकि उत्तर प्रदेश के जहीर अब्बास मोस्ट इंप्रूवमेंट बॉडी चैंपियनशिप, मोहम्मद गुलफाम मसल मेन चैंपियनशिप व मोहम्मद सलमान बेस्ट पोजर का खिताब जीतने में कामयाब हुए।
समाजसेवी शेख शाहनवाज खलील ने सभी तीनों विजेताओं को भी ट्राफी व 11 हजार रुपये धनराशि का चेक प्रदान किया। बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में देहरादून की एक महिला खिलाड़ी पायल ने भी अलग से अपना प्रदर्शन किया। डिस्ट्रिक्ट फिटनेस बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन के तत्वावधान में बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप को सफल बनाने में रियाजउद्दीन उस्मानी, राशिद मुल्तानी, सुशील गुप्ता, जफर अहमद मुल्तानी का विशेष योगदान रहा। निर्णायक की भूमिका डॉ. नजमुल, अल्ताफ अहमद, शाहनवाज, डॉ. नोमान, चंद्रप्रकाश, उपेंद्र कुमार, परवेज आलम आदि ने निभाई। हलचल म्यूजिकल ग्रुप के संयोजक सुशील गुप्ता द्वारा पालिका के पूर्व चेयरमैन मरहूम शेख खलीलुर्रहमान की स्मृति में बनाई गई स्मृति यादों को बड़े पर्दे पर दिखाया गया। इस मौके पर शेख शाहरुख खलील, शहराज खलील, शेख जमशेद, अतीक अहमद भारती, बदल मुनीम आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।