फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bike thief gang caught, nine vehicles and real life recovered

बाइक चोर गिरोह दबोचा, नौ वाहन और असलाह बरामद

Sun, 12 Jul 2020 10:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
Bike thief gang caught, nine vehicles and real life recovered
नजीबाबाद पुलिस ने चोरी की बाइक सहित पकड़े चोर। - फोटो : NAZIBABAD
बाइक चोर गिरोह दबोचा, नौ वाहन और असलहा बरामद
विज्ञापन

नजीबाबाद। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की आठ बाइक व एक स्कूटी बरामद की। बाइक चोर गिरोह से पुलिस ने तीन तमंचे, कारतूस और चाकू भी बरामद किए।
एसपी संजीव त्यागी के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान में नजीबाबाद पुलिस ने गहन चेकिंग अभियान के दौरान वाहन चोर गिरोह के चार सदस्यों को पकड़कर उनसे चोरी की बाइक और असलाह बरामद किया। थाना प्रभारी संजय शर्मा के नेतृत्व में उपनिरीक्षक प्रवीण तेवतिया की टीम ने नगीना-नजीबाबाद मार्ग पर चेकिंग के दौरान बाइक चोरों को चोरी की दो बाइक सहित गिरफ्तार किया। पुलिस को पूछताछ में उन्होंने तीन-चार माह पूर्व कई बाइक चोरी करने का अपराध कबूला। पुलिस द्वारा पकड़े गए गांव हाजीपुर कोतवाली देहात निवासी संजीव उर्फ काली, सचिन उर्फ भोलू, संतराम उर्फ भुत्तू और गांव धीमरहेड़ी नगीना निवासी अनिल पुत्र शीशराम को गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी संजय शर्मा ने बताया कि बाइक चोर गिरोह की निशानदेही पर नजीबाबाद-नगीना रोड स्थित चड्ढा कॉलोनी के निकट खंडहर में झाड़ियों से छुपाकर रखी गई चोरी की छह बाइक और एक स्कूटी बरामद की। पुलिस ने आरोपियों के पास से 12 बोर के दो तमंचे, 315 बोर का एक तमंचा और छह जिंदा कारतूस व एक अवैध चाकू बरामद किया।
विज्ञापन

बाइक चोर गिरोह के सदस्यों ने दो दिन पूर्व अंबिका प्लाईवुड फैक्टरी जालबपुर गूदड़ से भी बाइक चोरी करने का खुलासा किया। चारों आरोपियों को पुलिस ने चालान कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed