{"_id":"64c6b79a1459a579ce030264","slug":"bike-slipped-on-begawala-ramp-father-and-daughter-fell-in-the-river-bijnor-news-c-27-1-smrt1006-8073-2023-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: बेगावाला - रपटे पर फिसली बाइक, नदी में गिरे पिता-पुत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: बेगावाला - रपटे पर फिसली बाइक, नदी में गिरे पिता-पुत्री
Mon, 31 Jul 2023 12:48 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Mon, 31 Jul 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर के ग्राम रावली में रपटे पर बाइक फिसलने से मालन नदी में बहे व्यक्ति को ग्रामीणों ने बचाय
फोटो..
संवाद न्यूज एजेंसी
बेगावाला (बिजनौर)। ब्रह्मपुरी और रावली को जोड़ने वाले रपटे पर फिसलन होने के कारण बाइक गंगा नदी में जा गिरी। मौके पर मौजूद लोगों ने पिता-पुत्री को बमुश्किल बचाया।
क्षेत्र में गंगा नदी उफान पर है। ब्रह्मपुरी और रावली को जोड़ने वाले रपटे पानी चलने से फिसलन हो गई है। रविवार को क्षेत्र के गांव शेखुपुरा निवासी 60 वर्षीय बृजेश बाइक से अपनी 35 वर्षीय पुत्री ज्योति के साथ रिश्तेदारी में खतौली जा रहे थे। जैसे ही वह ब्रह्मपुरी और रावली को जोड़ने वाले रपटे पर पहुंचे तो उनकी बाइक फिसल गई। जिससे पिता व पुत्री दोनों नदी में गिर गए। यह देख मौके से गुजर रहे रावली के धर्मवीर और करण ने नदी में कूद गए। जिसके बाद सुरक्षित उन्हें बाहर निकाला। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद उनकी बाइक को भी नदी से बाहर निकाल लिया। ग्रामीण सुनील, दीपक शर्मा, सोनू, बिजेंद्र, सुमित आदि ने पिता-पुत्री और बाइक को नदी से बाहर निकालने में काफी मदद की।