फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bike riding uncle and nephew died in a road accident

Bijnor News: सड़क हादसे में बाइक सवार मामा-भांजे की मौत

Tue, 19 Mar 2024 11:20 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Tue, 19 Mar 2024 11:20 PM IST
विज्ञापन
Bike riding uncle and nephew died in a road accident
नूरपुर में सड़क दुर्घटना में मरने वाले ललित का फाइल फोटो
नूरपुर। किसी वाहन ने एक बाइक में टक्कर मार दी। जिसमें बाइक सवार मामा-भांजे की मौत हो गई। दो मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। दोनों शादी के कार्ड बांटने जा रहे थे।
विज्ञापन

यह हादसा नूरपुर स्योहारा मार्ग पर गांव मुजाहिदपुर के पास पुल पर सोमवार की देर शाम करीब साढ़े दस बजे हुआ। बताया गया कि स्योहारा थानाक्षेत्र के गांव बुढ़नपुर निवासी नरेश (50) पुत्र तन्नू अपने भांजे ललित (19) पुत्र जगदीश निवासी रामखेड़ा स्योहारा के साथ बेटी की शादी के कार्ड बांटने के लिए निकले थे। कार्ड बांटने के बाद देर शाम बाइक सवार मामा भांजा नूरपुर क्षेत्र से अपने गांव बुढ़नपुर लौट रहे थे। गांव मुजाहिदपुर पुल के पास पहुंचते ही उनकी बाइक में किसी वाहन ने टक्कर मार दी। जिसमें नरेश की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि उसका भांजा ललित गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने नरेश को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर घायल ललित को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इलाज के दौरान ललित की भी मौत हो गई। ललित कक्षा दस का छात्र था, एक साल पहले ललिक की मां की भी मौत हो गई थी। ललित के पिता जगदीश की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

नूरपुर में सड़क दुर्घटना में मरने वाले ललित का फाइल फोटो

नूरपुर में सड़क दुर्घटना में मरने वाले ललित का फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed