फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bike riding miscreant escaped after robbing the chain from the policeman's wife

UP: बदमाशों के निशाने पर पुलिस अफसरों की पत्नियां, दो महिलाओं के गले से लूटी चेन, वारदात से फैली सनसनी

Tue, 13 Sep 2022 05:58 PM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Tue, 13 Sep 2022 05:58 PM IST
सार

यूपी के इस जिले में बदमाश पुलिस अफसरों की पत्नियों को निशाना बना रहे हैं। यहां बदमाशों ने दो दरोगाओं की पत्नियों के गले से चेन लूट कर सनसनी फैला दी है।

विज्ञापन
Bike riding miscreant escaped after robbing the chain from the policeman's wife
बिजनौर में सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए चैन स्नेचर। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में दो अलग-अलग स्थानों पर चेन लूट की वारदातों को अंजाम दिया गया। इससे शहर में सनसनी फैल गई। एक जगह दरोगा तो दूसरी जगह भी दरोगा की पत्नी से चेन लूटी गई। घर के बाहर ही दरोगा की पत्नी के गले से बदमाश चेन लूटकर फरार हो गए। चेन स्नेचिंग की यह वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। उधर, पुलिस लुटेरों की तलाश में लगी है।

विज्ञापन


साहित्य विहार कॉलोनी में रहने वाले दीपक पाराशर की पत्नी श्वेता पाराशर बच्चों को स्कूल बस में बैठाने के लिए गई थी। कॉलोनी के बाहर सड़क पर श्वेता पाराशर स्कूल बस का इंतजार कर रही थीं, तभी बाइक सवार दो युवकों ने उनके गले से चेन लूट ली और फरार हो गए। यह चेन 20 ग्राम वजनी थी। दूसरी वारदात वीआईपी कॉलोनी में रहने वाले कृष्ण कुमार बिष्ट की पत्नी शोभा बिष्ट के साथ हुई। उनके गले की चेन भी बाइक सवार युवक झपट कर फरार हो गए।
विज्ञापन


बताया गया कि शोभा बिष्ट को यह चेन शादी की सालगिरह पर उनके पति ने तोहफे में दी थी। पीड़िता के पति कृष्ण कुमार बिष्ट दरोगा है, जो कि फिलहाल मुरादाबाद में तैनात हैं। बदमाशों ने वारदात को उस वक्त अंजाम दिया जब शोभा बिष्ट घर के बाहर पौधों को पानी दे रही थी। दोनों ही वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई हैं। शहर कोतवाल रविंद्र वशिष्ठ ने बताया कि चेन स्नेचिंग करने वाले आरोपियों की तलाश में पुलिस लगी है। सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: खुशखबर: जिले में बनेगा मां शाकंभरी देवी कॉरिडोर, श्रद्धालुओं को मिलेगा बड़ा फायदा, पढ़िए पूरी रिपोर्ट

तमाम महिलाओं ने घर में रख दी चेन
वीआईपी कॉलोनी में हुई चेन लूट की वारदात के बारे में अन्य महिलाओं को पता लगा तो उन्होंने गले की चेन निकालकर घर में रख दी। दरोगा की पत्नी से जानकारी लेने पहुंची एक महिला ने बताया कि वह भी अपने गले की चेन अलमारी में रख आई हैं। क्योंकि भरत विहार में भी एक महिला की चेन झपटने का प्रयास इन्हीं बदमाशों ने किया था, लेकिन सफलता नहीं मिली थी।

यह भी पढ़ें: Meerut: मुंह में कपड़ा ठूंसकर महिला को मारने का प्रयास, तड़पती रही विवाहिता, पति व सास-ससुर के खिलाफ केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed