{"_id":"6ac160fb7bf6b0e878052629","slug":"bike-riders-wearing-helmets-costing-rs-800-instead-of-rs-1000-challan-bijnor-news-c-27-1-smrt1009-191967-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: 1000 का चालान के बजाय 800 का हेलमेट पहन रहे बाइक सवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: 1000 का चालान के बजाय 800 का हेलमेट पहन रहे बाइक सवार
विज्ञापन
बिजनौर। बिना हेलमेट बाइक चलाने वालों का चालान करने के बजाय यातायात पुलिस उन्हें समझाकर हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित कर रही है। इसी क्रम में 411 बाइक चालकों का चालान करने के बजाए हेलमेट पहनाकर भेजा गया। पुलिस ने समझाया कि एक हजार का चालान भरने के बजाए आठ सौ रुपये का हेलमेट खरीद लिया जाए।
सड़क हादसों में हो रही मौत पर अंकुश लगाने के लिए एसपी केके बिश्नोई ने पांच दिवसीय अभियान चलाने के निर्देश जारी किए थे। यातायात पुलिस बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों को रोककर उन्हें हेलमेट पहनने के फायदे बता रही है। यातायात प्रभारी रवि नैन ने बाइक सवारों को बताया कि हेलमेट चालान से बचने के लिए नहीं, बल्कि हादसे के दौरान सिर की चोट से बचाव के लिए जरूरी है। बाइक सवारों को मौके पर ही हेलमेट खरीदने के लिए प्रेरित किया गया। पुलिस के अनुसार अभियान के चार दिनों में करीब 411 वाहन चालकों ने हेलमेट खरीदा और उसे पहनकर ही आगे गए।
एसपी केके बिश्नोई ने बताया कि अभियान का उद्देश्य सिर्फ चालान करना नहीं, बल्कि लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना और सड़क हादसों में होने वाली जान की हानि को कम करना है। दोपहिया वाहन चालकों से खुद हेलमेट पहनने और परिवार के सदस्यों को भी हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित करने की अपील की जा रही है।