{"_id":"63f11a0843f9bd8b48024a7c","slug":"bike-rider-woman-died-in-road-accident-bijnor-news-c-14-1-124459-2023-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजनौर: मार्ग दुर्घटना में बाइक सवार महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजनौर: मार्ग दुर्घटना में बाइक सवार महिला की मौत
Sun, 19 Feb 2023 12:03 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Sun, 19 Feb 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
नजीबाबाद में मार्ग दुर्घटना में घायल व्यक्ति।
नजीबाबाद। साहू जैन कॉलेज के निकट तेज रफ्तार ट्रक की बाइक से आमने-सामने टक्कर में एक महिला की मौत हो गई। दुर्घटना में युवक और दो बच्चे बाल-बाल बचे।
चांदपुर तहसील के गांव ताहरपुर निवासी गोपी नजीबाबाद में अपनी गांव दयालपुर में ससुराल आया हुआ था। गोपी अपनी पत्नी 25 वर्षीय निम्मी, तीन वर्षीय पुत्री स्नेहा और नौ वर्षीय भांजी मानवी के साथ बाजार से खरीदारी कर अपने ससुराल दयालपुर जा रहा था। साहू जैन कॉलेज के निकट देर शाम लगभग 7: 45 बजे बाइक से कोतवाली दिशा से आ रहा कंटेनर बाइक से टकरा गया।
दुर्घटना में बाइक सवार महिला निम्मी को ट्रक ने रौंद दिय। घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी। दुर्घटना में उसका पति गोपी और दोनों बच्चे बाल-बाल बच गए। घटना की सूचना मिलते ही सीओ गजेंद्र पाल सिंह ,थाना प्रभारी राधेश्याम घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने महिला का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी राधेश्याम ने तत्काल घटनास्थल से भाग रहे कंटेनर को कब्जे में ले लिया। कंटेनर पंजाब का बताया जाता है। संवाद