{"_id":"639772c5ca06e3379e181548","slug":"bike-rider-killed-three-injured-in-road-accidents-bijnor-news-mrt617474876","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: सड़क हादसों में बाइक सवार की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: सड़क हादसों में बाइक सवार की मौत, तीन घायल
विज्ञापन
नूरपुर। अलग अलग सड़क हादसों में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि तीन व्यक्ति घायल हुए।
स्योहारा थाना क्षेत्र के गांव डोडी निवासी जितेंद्र सिंह (26) अपने मौसा नूरपुर के मोहल्ला रामनगर निवासी स्वर्गीय लटूर सिंह के घर रहकर उनके गन्ना कोल्हू पर काम करता था। रविवार की देर शाम करीब 11 बजे वह बाइक से नूरपुर से गन्ना कोल्हू पर जा रहा था। जैसे ही वह स्योहारा मार्ग पर स्थित एक स्कूल के पास पहुंचा तो आगे जा रही गन्ने से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली से उसकी बाइक टकरा गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने रात में ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर सोमवार की तड़के पांच बजे धामपुर रोड पर गांव मोरना के पास एक रोडवेज बस, मिनी ट्रक व टाइल्स से भरा ट्रॉला आपस मे टकरा गए। हादसे में रोडवेज बस में सवार रफिकन पत्नी अच्छन निवासी बालकिशनपुर, मिनी ट्रक का चालक अबरार निवासी ग्राम अथाई शेख व ट्राले का चालक परमेश्वर निवासी कस्बा व थाना शाहपुर जनपद भीलवाड़ा राजस्थान घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया व वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारु कराया।