फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bike rider killed, one injured after collision with police van

Bijnor News: पुलिस वैन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक घायल

Thu, 12 Feb 2026 12:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Feb 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Bike rider killed, one injured after collision with police van
नूरपुर। बिजनौर-मुरादाबाद मार्ग पर गांव सैदपुर चौक के पास बंदियों को लेकर मुरादाबाद जा रही पुलिस वैन ने बाइक सवार में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद वैन चालक मौके से गाड़ी लेकर निकल गया। गुस्साए लोगों ने काफी देर तक हंगामा किया।
विज्ञापन


बुधवार को करीब तीन बजे बिजनौर से बंदियों को लेकर मुरादाबाद लौट रही पुलिस वैन ने सैदपुर चौक के पास बाइक को टक्कर मार दी। बाइक सवार थाना स्योहारा क्षेत्र के गांव हलदुआ निवासी मुनाजिर (28) और शहजाद किसी शादी समारोह से लौट रहे थे। टक्कर इतनी तेज थी कि मुनाजिर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि शहजाद गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर जमकर हंगामा किया। घायल शहजाद को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने शव का मेडिकल कॉलेज भेज दिया। सीओ देश दीपक ने घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की जानकारी जुटाई और लोगों को समझा बुझाकर शांत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed