फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bike rider killed in a road accident

सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत

Sat, 28 Dec 2019 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
Bike rider killed in a road accident
सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत
विज्ञापन

बिजनौर/हल्दौर। शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के गांव झलरी निवासी कार्तिक (19) पुत्र ऋषिपाल और नीटू (40) बाइक से बृहस्पतिवार की शाम घर लौट रहे थे। गांव झलरी के निकट पहुंचने पर रास्ते में उनकी बाइक किसी वाहन से टकरा गई। हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने एंबुलेंस की सहायता से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सक ने कार्तिक को मृत घोषित कर दिया।

नीटू की हालत चिंताजनक देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। मृतक कार्तिक के परिजन उसके शव को बिना पोस्टमार्टम कराए घर लेकर चले गए। वहीं, शुक्रवार शाम गांव बल्दिया निवासी संजीव कुमार बाइक से हल्दौर खरीदारी करने आया था। खरीदारी करने के बाद वह लौटकर अपने गांव जा रहा था। नवीन मंडी समिति के सामने पहुंचने पर साइकिल को ओवरटेक करते हुए उसकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। सड़क पर गिरने से वह घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, गांव सड़ियापुर निवासी अंकित और छोटू सामान खरीदने के लिए बाइक से हल्दौर जा रहे थे। रेलवे स्टेशन के निकट पहुंचने पर उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे भोलू के ढाबे की दीवार से टकरा गई। हादसे में दोनों बाइक सवार घायल हो गए। ढाबे पर मौजूद लोगों ने घायलों को हल्दौर सीएचसी पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed