{"_id":"6453fb7106e67145d4064b26","slug":"bike-rider-killed-in-a-road-accident-bijnor-news-c-27-1-smrt1009-2641-2023-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: चंदक - सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: चंदक - सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत
Fri, 05 May 2023 12:07 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Fri, 05 May 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
चंदक। बिजनौर मंडावर मार्ग पर किसी वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिसमें बाइक सवार की मौत हो गई। मामले की जानकारी परिजनों को हुई तो कोहराम मच गया।
मंडावर थाना क्षेत्र के गांव कबूलपुर निवासी मामचंद सिंह (38) पुत्र मंगू सिंह बुधवार शाम करीब आठ बजे बाइक पर सवार होकर बिजनौर किसी रिश्तेदारी में जाने के लिए घर से निकला। मामचंद की बाइक के पीछे से परिजन कार से जा रहे थे। जब कार सवार परिजन बिजनौर में एमडी स्कूल के निकट पहुंचे तो देखा कि सड़क हादसा हुआ है और भीड़ लगी है। मामचंद को लहूलुहान हालत में पड़ा देख परिजनों के पैरो तले से जमीन खिसक गई। परिजन घायल मामचंद को बिजनौर अस्पताल ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।मृतक अपने पीछे पत्नी, एक बेटा और बेटियों को छोड़ गया।