फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bike rider dies in road accident

सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत

Tue, 23 Jun 2020 11:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
Bike rider dies in road accident
सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत
विज्ञापन

हल्दौर। बालकिशनपुर चौराहे के निकट बाइक और कार की भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई। जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया । सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने फरार कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

थाना हीमपुर क्षेत्र के गांव जोगी औंधा निवासी सुमित कुमार ( 28 ) अपने पड़ोसी गांव हीमपुर दीपा निवासी के साथी हितेश के साथ सोमवार शाम बाइक से घर लौट रहे थे। बिजनौर नूरपुर हाईवे पर स्थित बालकिशनपुर चौराहे के निकट पहुंचे तो सामने आ रही कार की उनकी बाइक से टक्कर हो गई। जिसमें सुमित व उसका साथी हितेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने सुमित कुमार को मृत घोषित कर दिया। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। सुमित कुमार के चाचा युद्धवीर सिंह की तहरीर पर फरार कार चालक के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। थाना प्रभारी निरीक्षक कांति प्रसाद शर्मा का कहना है कि फरार कार चालक को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed