{"_id":"6589cdae71e0889953092f04","slug":"bike-rider-dies-due-to-collision-with-vehicle-bijnor-news-c-32-1-smrt1025-7615-2023-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत
Tue, 26 Dec 2023 12:15 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Tue, 26 Dec 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
धामपुर (बिजनौर)। रविवार रात करीब 12 बजे हाईवे 74 पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
नगीना थाने के गांव पुरैनी निवासी सीमा देवी ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि जब उनके पति भूषणसिंह (35) बाइक से धामपुर से गांव पुरैनी आ रहे थे तो रास्ते में पीपलसाना के निकट हाईवे 74 पर अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने रिपोर्ट कायम कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
उधर, नूरपुर थाने के गांव तमरोला निवासी सतेंद्र सिंह ने अज्ञात चालक के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट कायम कराई है। बताया कि उनका पुत्र सुधीर (24) और गांव का आकाश दोनों बाइक से धामपुर से गांव आ रहे थे तो नहटौर मार्ग पर सामने से तेज गति से आ रहे ट्रक और बाइक की टक्कर हो गई। जिसमें उनके पुत्र की मौके पर मौत हो गई। जबकि आकाश गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर भेजा गया है।
मृतक व्यक्ति की पत्नी सीमा देवी की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट कायम कर कार्रवाई शुरू कर दी है।