{"_id":"64d926359c12fc84a2002fd4","slug":"bike-rider-dies-due-to-car-collision-in-kotwali-countryside-bijnor-news-c-27-1-smrt1004-8973-2023-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: कोतवाली देहात - कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: कोतवाली देहात - कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत
Mon, 14 Aug 2023 12:22 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Mon, 14 Aug 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
- बिजनौर नगीना मार्ग पर शादीपुर के पास हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
कोतवाली देहात। तेज रफ्तार कार ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए मेरठ ले जाते समय उसकी रास्ते में ही मौत हो गई।
गांव पैरूवाला निवासी छोटे सिंह (52) शनिवार शाम को बिजनौर से घर लौट रहे थे। जैसे ही वह शादीपुर स्थित बिजली घर के निकट पहुंचे तो पीछे से आ रही एक कार ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद छोटे सिंह बाइक सहित गिर गए। मौके पर पहुंचे ग्रामीण उनको बिजनौर में निजी चिकित्सक के पास ले गए। गंभीर हालत में उन्हें मेरठ रेफर कर दिया गया।
परिजन उनको मेरठ लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। घटना के तुरंत बाद भागने की कोशिश कर रहे कार चालक को ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।