फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bike rider dies after falling from overbridge in Kiratpur

Bijnor News: किरतपुर - ओवरब्रिज से गिरकर बाइक सवार की मौत

Mon, 31 Jul 2023 12:48 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Mon, 31 Jul 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies after falling from overbridge in Kiratpur
- मेरठ-पौड़ी नेशनल हाईवे पर नजीबाबाद किरतपुर के बीच हुआ हादसा
विज्ञापन

- फिलहाल चालू नहीं किए गए ओवरब्रिज पर बाइक ले गया था युवक
संवाद न्यूज एजेंसी
किरतपुर। मेरठ-पौड़ी नेशनल हाईवे पर नजीबाबाद-किरतपुर के बीच ओवरब्रिज से गिरकर एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। यह ओवरब्रिज अभी चालू नहीं हुआ था, सर्विस मार्ग से जाने के बजाए बाइक सवार ओवरब्रिज पर जा पहुंचा, जहां रेलिंग से उसकी बाइक टकराई और युवक नीचे आ गिरा।

रविवार की सुबह सुनील (26) पुत्र ओम प्रकाश निवासी मोहल्ला बिश्नोई सराय थाना नगीना बाइक से नजीबाबाद से किरतपुर की तरफ आ रहा था। मार्ग पर चलते हुए वह गांव भनेड़ा से आगे एक पेपर मिल के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग पर निर्माणाधीन ओवर ब्रिज पर चला गया। जबकि वह मार्ग अभी बंद है। सुनील की बाइक अनियंत्रित होकर ओवरब्रिज की रेलिंग से टकरा गई। जिससे वह उछल कर ओवर ब्रिज से नीचे गिर गया। उसका सिर सड़क से टकराने से मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed